फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP Election: Former Congress MLA in Shivpuri did not get chance to speak on stage, supporters started abusing

MP Election: मंच पर बोलने नहीं मिला तो पूर्व MLA के समर्थकों ने की गाली गलौज;कांग्रेस में फिर सामने आई गुटबाजी

Sat, 30 Sep 2023 05:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 30 Sep 2023 05:06 PM IST
सार

MP Election 2023: शिवपुरी में जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस की गुटबाजी साफ तौर पर देखने को मिली। यहां पर दावेदारों में आपस में ही रस्साकसी करते देखे गए। इसी बीच ऐसा क्या हुआ कि दो पूर्व विधायक सभा का मंच छोड़ कर चल दिए...जानें पूरा मामला।

विज्ञापन
MP Election: Former Congress MLA in Shivpuri did not get chance to speak on stage, supporters started abusing
जन आक्रोश यात्रा के दौरान नाराज होकर मंच छोड़ कर जाते पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला और गणेश गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में अब जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस की गुटबाजी देखने को मिली। शिवपुरी में इस यात्रा के दौरान शहर में आयोजित आमसभा में कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए। यहां पर बीच चौराहे पर मंच के पास गाली गलौज हो गई।

विज्ञापन


वक्ता सूची में नाम न होने पर पूर्व विधायकों ने छोड़ा मंच
जानकारी के मुताबिक, जन आक्रोश यात्रा के मंच पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को मंच से बोलने का मौका दिया गया। वहीं, कांग्रेस के दो पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला और गणेश गौतम को मंच पर तो बिठाया गया। लेकिन बोलने का मौका नहीं दिया गया। वक्ताओं की सूची में उनका नाम न होने पर यह दोनों नेता बिखर गए और मंच से नीचे उतरकर जाने लगे। इस दौरान इनके समर्थकों ने वीरेंद्र रघुवंशी को मंच से बोलने पर गाली गलौज की।
विज्ञापन


मनाने से भी नहीं माने नाराज नेता
वहीं, जिन कांग्रेस नेताओं ने मंच, व्यवस्थाओं के इंतजाम किए थे, समर्थक उन्हें भी कोसते नजर आए। दोनों पूर्व विधायक आम सभा छोड़कर के यहां से चले गए। आम सभा बीच में ही छोड़ने के दौरान जन आक्रोश यात्रा में आए नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह सहित अन्य नेताओं ने इन दोनों पूर्व विधायकों को मनाने की कोशिश भी की। लेकिन दोनों नेता नहीं माने और वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से सामने आई कांग्रेस की गुटबाजी
शिवपुरी में जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस की गुटबाजी साफ तौर पर देखने को मिली। यहां पर दावेदारों में आपस में ही रस्साकसी करते देखे गए। भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में आए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को शिवपुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस टिकट का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। इसी बीच शिवपुरी सीट से पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला, गणेश गौतम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित शिवहरे और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल भी अपने लिए टिकट मांग रहे हैं। इन सभी नेताओं में आपस में टिकट को लेकर खींचतान है। जन आक्रोश यात्रा के दौरान इन नेताओं का आपस में उलझने के बाद और मंच छोड़कर चले जाने से कांग्रेस की गुटबाजी सड़कों पर आ गई।

नेता प्रतिपक्ष भी खिन्न नजर आए
जन आक्रोश यात्रा के दौरान जब मंच छोड़कर पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला, गणेश गौतम अपने साथियों सहित जाने लगे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने दोनों नेताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे चले गए। इस पूरे एपीसोड से जन आक्रोश के साथ आए नेता प्रतिपक्ष भी खिन्न नजर आए।


पत्रकारों से चर्चा में डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि जिसे जाना है वह चला जाए। कांग्रेस एक प्रजातांत्रिक पार्टी है। हर व्यक्ति को बोलने का अधिकार है। जो नेता मंच छोड़कर चले गए हैं, वे जाना चाहते थे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुझे भी राहुल जी की आम सभा में जाना है। इसलिए सबको यहां से जल्दी निकलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed