{"_id":"652bcac1ae122a479e06efe3","slug":"mp-election-amidst-speculations-about-jyotiraditya-scindia-contesting-elections-congress-gave-ticket-kp-singh-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: सिंधिया के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने बदली रणनीति, शिवपुरी से इस दिग्गज को उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: सिंधिया के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने बदली रणनीति, शिवपुरी से इस दिग्गज को उतारा
Sun, 15 Oct 2023 04:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 15 Oct 2023 04:49 PM IST
सार
MP Election 2023: कांग्रेस ने पहली लिस्ट में शिवपुरी विधानसभा सीट को लेकर बड़ा फैसला किया है। यहां से पिछोर के मौजूदा विधायक केपी सिंह को टिकट दिया है। केपी सिंह पिछोर सीट से छह बार चुनाव जीत चुके हैं। वहीं, अटकलें हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी शिवपुरी से चुनाव लड़ा सकती है।
विज्ञापन
केपी सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने रविवार को अपने 144 सीटों पर जो प्रत्याशी घोषित किए हैं, उनमें सबसे चौंकाने वाला नाम केपी सिंह का है। केपी सिंह को कांग्रेस ने पिछोर सीट की बजाए, इस बार सिंधिया परिवार की परंपरागत सीट मानी जाने वाली शिवपुरी विधानसभा सीट से मौका दिया है। रविवार को जो सूची आई, उसमें कांग्रेस के छह बार से विधायक केपी सिंह को शिवपुरी से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस ने पिछोर विधायक और पूर्व मंत्री केपी सिंह को टिकट देकर सबको चौंका दिया है।
विज्ञापन
राजनीतिक जानकारों ने बताया है कि पिछोर विधानसभा सीट से पिछले छह बार से विधायक केपी सिंह की मुश्किलें इस बार भाजपा ने बढ़ा दी थी। क्योंकि भाजपा ने एक विशेष रणनीति के तहत आचार संहिता लगने से कई दिनों पहले ही इस सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी थी। भाजपा ने प्रीतम लोधी को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
पिछोर में 40 हजार लोधी वोटर
प्रीतम लोधी पिछले दो चुनाव से काफी कम मार्जन से हराते हुए आ रहे थे। पिछोर विधानसभा सीट लोधी वोटर बाहुल्य सीट है और यहां पर 40 हजार के आसपास लोधी वोटर हैं। इस वोट बैंक को देखते हुए प्रीतम लोधी को तीसरी बार भाजपा ने टिकट देने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि इस बार केपी सिंह के खिलाफ एंटीइनकंबेंसी के अलावा और भी कई ऐसे निगेटिव फैक्टर थे, जिसमें केपी सिंह की जीत की राह कठिन लग रही थी। इसलिए कांग्रेस ने इस बार उन्हें पिछोर की वजह शिवपुरी से मैदान में उतारने का मन बनाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने अचानक अपना प्लान बदला है
शिवपुरी विधानसभा सीट पर प्रदेश की खेल मंत्री और भाजपा नेता यशोधरा राजे सिंधिया ने इस बार अपने स्वास्थ्य कारणों को लेकर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इस सीट से बीजेपी की टिकट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के मैदान में उतरने की चर्चा है। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केपी सिंह को शिवपुरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करके केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने की रणनीति बना ली है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने अचानक अपना प्लान बदला है।
राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि दूसरे कांग्रेसियों के मुकाबले ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ केपी सिंह मजबूत कैंडिडेट रहेंगे। क्योंकि केपी सिंह पिछोर विधानसभा सीट से आते हैं, उसका काफी इलाका शिवपुरी विधानसभा सीट से सटा हुआ है। साथ ही केपी सिंह पूर्व में यहां से कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे हैं और इस इलाके में कई सालों से सक्रिय हैं। इसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पिछोर विधानसभा सीट से लगातार छह बार से जीतते हुए आ रहे कांग्रेस विधायक केपी सिंह को इस सीट से टिकट न देकर जिस तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने की रणनीति कांग्रेस ने बनाई है, उससे ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
