फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP Election 2023: Small farmers of Shivpuri will also participate in democracy, will leave work and vote

MP Election: शिवपुरी के छोटे किसान भी लोकतंत्र में निभाएंगे भागीदारी, काम छोड़ करेंगे मतदान

Fri, 17 Nov 2023 07:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 07:50 AM IST
सार

MP Election 2023: शिवपुरी जिले के छोटे किसान आज खेतों में काम करना छोड़ मतदान करेंगे। बड़े कृषकों ने जिला प्रशासन को इसकी जिम्मेदारी देते हुए मजदूरी न काटने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
MP Election 2023: Small farmers of Shivpuri will also participate in democracy, will leave work and vote
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों पर आज मतदान जारी है। इस दौरान शिवपुरी जिला जो टमाटर उत्पादक जिला है, यहां पर मजूदर व छोटे किसानों को मतदान करने के लिए विशेष छूट मिली है। जिले के बड़े कृषक टमाटर उत्पादक किसानों ने जिला प्रशासन को किसानों को मतदान के लिए अवकाश देने का आश्वासन दिया था। कलेक्टर कार्यालय में बीते रोज हुई एक बैठक के दौरान शिवपुरी जिले के बड़े कृषकों ने कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि उनके खेतों में काम करने वाले छोटे मझौल कृषक व मजूदरों को मतदान करने के लिए विशेष छूट रहेगी यानी कि उस दिन खेतों में टमाटर नहीं टूटेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान मतदान वाले दिन मजदूर में अन्य छोटे कृषकों को मतदान करने के लिए विशेष छूट रहेगी। उनकी मजदूरी नहीं काटी जाएगी और उन्हें वोट डालने के लिए आवश्यक छूट रहेगी। इस तरह का आश्वासन बड़े कृषकों द्वारा जिला प्रशासन को दिया गया है। गौरतलब है कि शिवपुरी बड़े टमाटर उत्पादक जिलों में जाना जाता है और इस समय टमाटर के उत्पादन के बाद टमाटर टूटने का टाइम चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या मजदूर खेतों में काम कर रहे हैं। 17 नवंबर को मतदान वाले दिन यह मजदूर वोट डालने के लिए अवश्य आए और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाए इसके लिए लिए सभी बड़ी बड़े कृषकों की एक बैठक कलेक्टर कार्यालय में बीते रोज आयोजित की गई थी। इस बैठक में सभी बड़े कृषकों द्वारा प्रशासन को यह आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed