फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP Election 2023: Highest voting took place in Pichor assembly constituency of Shivpuri district.

MP Election 2023: शिवपुरी का एक मतदान केंद्र ऐसा भी जहां हुआ 100% मतदान, महिला वोटरों ने निभाई अहम भूमिका

Sat, 18 Nov 2023 05:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 18 Nov 2023 05:24 PM IST
सार

MP Election 2023: विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 66 पर पुरुषों से भी आगे निकलीं महिलाएं। यहां 100% मतदान कर चर्चा में आया केंद्र।

विज्ञापन
MP Election 2023: Highest voting took place in Pichor assembly constituency of Shivpuri district.
बूथ में महिलाओं की भीड़। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र की महिला मतदाताओं ने 100% मतदान किया है। इस मतदान केंद्र पर 100 प्रतिशत मतदाता महिलाओं ने वोट डालकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। 

विज्ञापन


शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 66 प्राथमिक शाला भवन हिनोतिया असाली केंद्र पर 283 महिला मतदाता दर्ज थीं और यहां पर 17 नवंबर को हुए मतदान के दौरान 283 महिलाओं ने ही वोट डालकर 100% मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी भूमिका निभाई। 
विज्ञापन


शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए 1488 मतदान केंद्र बनाए गए थे, लेकिन इन सभी मतदान कंद्रों में मतदान केंद्र क्रमांक 66 प्राथमिक शाला भवन हिनोतिया असाली ही एक ऐसा केंद्र रहा यहां पर 283 महिला मतदाता दर्ज थीं और 283 महिला मतदाताओं ने ही पूरे वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट डालने में पुरुष मतदाता रहे पीछे
प्राथमिक शाला भवन हिनौती असाली मतदान केंद्र क्रमांक 66 के पीठासीन अधिकारी सुआलाल जाटव ने बताया कि इस मतदान केंद्र पर 614 मतदाता दर्ज थे, जिसमें से महिला मतदाताओं ने तो 100% मतदान किया, लेकिन पुरुष मतदाता का प्रतिशत 85% ही रहा। इस तरह से इस केंद्र पर वोट डालने के मामले में महिला मतदाता पुरुषों से आगे निकल गईं।


कड़ी सुरक्षा पहरे में ईवीएम
शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान के बाद संबंधित ईवीएम जिला मुख्यालय पर पीजी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा करने का काम देर रात तक चला। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी यहां पर निगाहें बनाए रखे। जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए कल 79% मतदान हुआ है। जिले की पिछोर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 85.42 प्रतिशत मतदान, जबकि सबसे कम शिवपुरी विधानसभा सीट पर 75.76% मतदान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed