फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP Election 2023 News: Congress Jan Aakrosh Yatra Will Reach shivpuri Scindia Stronghold

Election 2023: सिंधिया के गढ़ में 29 सितंबर को पहुंचेगी कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा, गोविंद सिंह करेंगे नेतृत्व

Tue, 26 Sep 2023 12:12 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 26 Sep 2023 12:12 PM IST
सार

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 29 सितंबर को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में प्रवेश करेगी। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की एक सभा भी होगी।

विज्ञापन
MP Election 2023 News: Congress Jan Aakrosh Yatra Will Reach shivpuri Scindia Stronghold
सिंधिया के गढ़ में 29 को पहुंचेगी जन आक्रोश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ यानी की उनके पुराने संसदीय क्षेत्र गुना-शिवपुरी में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 29 व 30 सितंबर को आ रही है। जन आक्रोश यात्रा का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस नेता गोविंद सिंह को सिंधिया का घोर विरोधी माना जाता है। इस दौरान जन आक्रोश यात्रा शिवपुरी जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी और जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया कि इस जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से भाजपा की शिवराज सरकार के घोटालों और जनविरोधी नीतियों के बारे में जनता को बताया जाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा का रूट चार्ट फाइनल हो गया है।
विज्ञापन


खेल मंत्री यशोधरा के क्षेत्र में होगी आमसभा
कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा का आगमन शिवपुरी विधानसभा में भी होगा। जो खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का विधानसभा क्षेत्र है। यहां पर एक आमसभा शहर में होगी। जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया शिवपुरी जिले में आगमन होने जा रहा है। यह यात्रा मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के नेतृत्व में 29 सितम्बर को सुबह 10 बजे पौहरी विधानसभा के भानगढ़ से शिवपुरी जिले में प्रवेश करेगी। उसके बाद दोपहर 12:00 बजे यात्रा बैराड़ पहुंचेगी। जहां आमसभा होगी इसके बाद 2:00 बजे पौहरी में आमसभा होगी और 3:00 बजे पौहरी से प्रस्थान कर 4:00 बजे यात्रा शिवपुरी में प्रवेश करेगी, जहां विभिन्न स्थानों पर यात्रा के स्वागत के बाद 4:30 बजे चौराहे पर एचडीएफसी बैंक के सामने विशाल आमसभा होगी। उसके बाद रात्रि विश्राम शिवपुरी में ही होगा। 30 सितम्बर को सुबह 9:00 बजे यह यात्रा करैरा के लिए प्रस्थान करेगी और 10:30 बजे करैरा पहुंचकर 11:00 बजे आमसभा होगी। 12:00 बजे करैरा से प्रस्थान कर सिरसौद एवं चन्दावनी होते हुये 1:00 बजे यह यात्रा पिछोर तहसील में खोड़ पहुंचेगी और 1:15 पर वहां आमसभा होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के निशाने पर रहेंगे सिंधिया 
कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि इस जन आक्रोश यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह करेंगे। इस दौरान इस जनआक्रोश यात्रा में सिंधिया विरोधी कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगेगा और इनके निशाने पर कांग्रेस सरकार गिराने वाले नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया निशाने पर रहेंगे। यानी की सिंधिया के गढ़ में ही कांग्रेस नेता उन पर निशाना साधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed