फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP Election 2023: BJP candidate Pritam Lodhi and supporters attacked in Kararkheda village, Pichhore Assembly

MP Election 2023: पिछोर विधानसभा में प्रचार कर रहे थे BJP प्रत्याशी; करारखेड़ा गांव में लोगों ने उनपर किया हमला

Sun, 12 Nov 2023 03:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिछोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिछोर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Nov 2023 03:30 PM IST
सार

MP Assembly Election 2023: पिछोर विधानसभा में चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों को चोटें लगी हैं और कुछ गाड़िया क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस हमले के लिए भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP candidate Pritam Lodhi and supporters attacked in Kararkheda village, Pichhore Assembly
पथराव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों की गाड़ी का शीशा टूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रीतम लोधी और उनके समर्थक रविवार को जनसंपर्क कर रहे थे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव की इस घटना में भाजपा प्रत्याशी के कुछ समर्थक घायल हुए हैं। इसके अतिरिक्त करीब एक दर्जन से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचा है। जहां पथराव हुआ है वह गांव शिवपुरी से कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह कक्काजू का गृह ग्राम है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विधानसभा के वर्तमान विधायक केपी सिंह के गृह ग्राम करारखेड़ा में भाजपा उम्मीदवार प्रीतम लोधी रविवार को जनसंपर्क करने पहुंचे थे। इसी दौरान जब वह कांग्रेस नेता केपी सिंह के करारखेड़ा गांव में पहुंचे तो यहां पर नारेबाजी को लेकर पहले विवाद हुआ। इसके बाद कुछ लोगों ने भाजपा नेताओं और समर्थकों पर पथराव कर दिया। इस पथराव में एक दर्जन से ज्यादा वाहनों को नुकसान पहुंचा है और कई लोग घायल हुए हैं। पथराव के बाद भगदड़ की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जिस गांव में यह पथराव हुआ है, वह पिछोर से वर्तमान विधायक केपी सिंह का गृहग्राम है। केपी सिंह पिछले 30 साल से यहां से विधायक हैं। इस बार वह पिछोर की बजाय शिवपुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। पिछोर से कांग्रेस ने अरविंद लोधी को टिकट दिया है। जबकि दूसरी ओर भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर प्रीतम लोधी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछोर में तनावपूर्ण माहौल
पिछोर विधानसभा सीट पर इस समय तनावपूर्ण माहौल है। कारण यह है कि इस सीट से कांग्रेस विधायक केपी सिंह के खास समर्थक अरविंद लोधी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि भाजपा ने यहां पर तीसरी बार प्रीतम लोधी को मैदान में उतारा है। पूर्व के दो चुनाव यहां से प्रीतम लोधी कांग्रेस के केपी सिंह से हार चुके हैं। प्रीतम लोधी ने वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस केपी सिंह को कड़ी टक्कर दी थी।


‘अपनी हार से बौखला गई है कांग्रेस’
करारखेड़ा में भाजपा के जनसंपर्क अभियान में पथराव व हमले की वारदात के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी ने आरोप लगाए कि इस सीट पर कांग्रेस अपनी हार से बौखला गई है। उन्होंने कहा कि इस हमले में करीब एक दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं और कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। पथराव की इस घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग पिछोर थाने पर एकत्रित हो गए और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस घटना के बाद भारी पुलिस बल इलाके में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed