फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP Election 2023: BJP candidate asked for money from the public, said- I have lost three elections please help

MP Election 2023: भाजपा प्रत्याशी ने जनता से मांगे पैसे, कहा- तीन चुनाव हार चुका हूं आप मेरी मदद जरूर करें

Tue, 03 Oct 2023 01:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 03 Oct 2023 01:13 PM IST
सार

MP Election 2023: भाजपा ने पिछोर विधानसभा से प्रीतम लोधी को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रीतम लोधी तीन बार चुनाव हार चुके हैं, जिसके बाद उन्होंने क्षेत्र की जनता से 100 रुपये की मांग की है और चुनाव लड़ने के लिए सहयोग मांगा है।

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP candidate asked for money from the public, said- I have lost three elections please help
प्रीतम लोधी को भाजपा ने पिछोर से टिकट दिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए प्रीतम लोधी इन दिनों जनता से चुनाव लड़ने के लिए पैसे मांग रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी ने एक वीडियो जारी करके लोगों से चुनाव लड़ने के लिए 100-100 रुपए देने की अपील की है। भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी का कहना है कि उनके समर्थक और उनसे जुड़े हुए लोगों ने उन्हें 100-100 रुपए दें, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव को लड़ सके।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके मांगी मदद 
प्रीतम लोधी ने इस संदर्भ में अपने फेसबुक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों से 100-100 रुपए देने की अपील की है। फेसबुक पर जारी किए गए वीडियो के जरिए इस मामले में प्रीतम लोधी ने सभी से उनकी मदद का आग्रह किया है। वीडियो जारी करने से पहले प्रीतम लोधी ने लिखित में भी अपील जारी की थी, लेकिन उसके बाद लोगों ने अपने कंमेंट्स में कहा कि आप वीडियो भी जारी कर दें। इसके बाद प्रीतम लोधी ने अपना वीडियो भी जारी कर दिया। वीडियो जारी करने के दौरान भी उन्होंने इसी तरह की अपील की जो लिखित में उन्होंने जारी की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तीन  चुनाव हार चुका हूं इसलिए आप मेरी मदद करें 
प्रीतम लोधी ने फेसबुक अकाउंट से जो अपील की है उसमें कहा है कि भाजपा ने मुझे पिछोर विधानसभा से एक बार फिर से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। जनता भलीभांति जानती है कि मैं तीन विधानसभा चुनाव हार चुका हूं। पिछले चुनाव में मैं बहुत कम अंतराल से हारा था इसलिए सभी से हाथ जोड़कर विनम्रता पूर्वक आग्रह है कि मेरी सहायता अवश्य करें। इसके लिए प्रीतम लोधी द्वारा एक बैंक अकाउंट नंबर भी जारी किया गया है जिस पर सभी लोगों से 100-100  रुपए मदद देने की अपील की गई है।

भाजपा की पहली सूची में था प्रीतम लोधी का नाम
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के नेता केपी सिंह लगातार छह बार से जीतते हुए आ रहे हैं। भाजपा यहां पर लाख प्रयास करने के बाद भी नहीं जीत पा रही है। दो बार से प्रीतम लोधी केपी सिंह को यहां पर नजदीकी टक्कर दे रहे हैं। इस बार तीसरी दफा भाजपा ने यहां पर अपना उम्मीदवार प्रीतम लोधी को बनाया है। 39 लोगों की पहली सूची में भाजपा ने प्रीतम लोधी को यहां से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed