फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Mahaaryaman Scindia ate roti cooked on the stove at a tribal family place

Shivpuri: आदिवासी परिवार के यहां महाआर्यमन सिंधिया ने खाई चूल्हे की रोटी, बोले– मुझे बहुत पसंद है

Mon, 22 Apr 2024 10:05 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 22 Apr 2024 10:05 AM IST
सार

Shivpuri: ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया इन दिनों चुनावी प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। हाल ही में वो रिजौदा गांव पहुंचे। जहां वह एक आदिवासी परिवार से मिले, जहां महिला चूल्हे पर खाना बना रही थी। महाआर्यमन ने चूल्हे पर सिकती गर्मागर्म रोटियों का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
Mahaaryaman Scindia ate roti cooked on the stove at a tribal family place
महाआर्यमन सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाआर्यमन सिंधिया कोलारस विधानसभा के डेहरवारा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात की, साथ ही भाजपा को वोट करने की अपील की। इसके बाद महाआर्यमन पूरनखेड़ी में जनसम्पर्क और चुनावी चौपाल करने के बाद रिजौदा गांव पहुंचे।

विज्ञापन


जहां वह एक आदिवासी परिवार से मिले, जहां महिला चूल्हे पर खाना बना रही थी। महाआर्यमन ने चूल्हे पर सिकती गर्मागर्म रोटियों का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने महिला से कहा कि उन्हें चूल्हे की रोटियां बहुत पसंद है। उन्होंने अपने घर में भी एक चूल्हा बनवा रखा है। महाआर्यमन सिंधिया करीब 20 मिनट आदिवासी परिवार के साथ घर में रुके। इस दौरान महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि सिंधिया परिवार सालों से इस क्षेत्र के लिए जन सेवा करता हुआ आ रहा है और उनके पिता सदैव क्षेत्र और जनता के विकास के बारे में सोचते रहते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दाल-बाटी बनाई और साथ में खाई 
महाआर्यमन सिंधिया लगातार अपने पिता के लिए जनसम्पर्क व गाँव गाँव में नुक्कड़ सभा कर रहे हैं। आज महाआर्यमन सिंधिया बामोरी के उकावल ग्राम में नुक्कड़ सभा के बाद ग्राम निवासी रामचरण जाटव के घर पहुंचे। वहां उनके यहां बाटी बनाने में हाथ बंटाया और क्षेत्र के ग्रामीण जाटव समाज के साथ दाल-बाटी खाई। महाआर्यमन को बाटी बहुत पसंद आईं और चुनावी कार्यक्रमो के बीच लगी भूख में चार बाटियां खाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed