{"_id":"6409cbb30d9ee545d002fda5","slug":"leopard-seen-before-release-of-tiger-in-madhav-national-park-passers-by-made-video-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhav National Park: माधव नेशनल पार्क में बाघ छोड़े जाने से पहले दिखा तेंदुआ, राहगीरों ने बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhav National Park: माधव नेशनल पार्क में बाघ छोड़े जाने से पहले दिखा तेंदुआ, राहगीरों ने बनाया वीडियो
Thu, 09 Mar 2023 05:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 09 Mar 2023 05:36 PM IST
सार
27 साल बाद माधव नेशनल पार्क में बाघों की बसाहट फिर शुरू होने जा रही है। 10 मार्च को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम, बांधवगढ़ और पन्ना नेशनल पार्क के तीन बाघों को माधव नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
माधव नेशनल पार्क में दिखा तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क से लगे धोलागढ़ मगरोनी रोड डोंगरी खदान के पास राहगीरों को तेंदुआ दिखा है। तेंदुआ देखे जाने के बाद स्थानीय राहगीरों ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में बड़ी संख्या में तेंदुए हैं। माधव नेशनल पार्क में 10 मार्च को टाइगर छोड़े जाने की योजना है, इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी आ रहे हैं। 10 मार्च को शिवपुरी में टाइगर छोड़े जाने हैं। नेशनल पार्क के बलारपुर क्षेत्र में टाइगर रखे जाने के लिए तीन बाड़े बनाए गए हैं, जिसमें तीन टाइगर छोड़े जाएंगे। माधव नेशनल पार्क के जंगल एरिया में बनाए गए इस बाड़े में एक नर टाइगर और दो मादा टाइगर छोड़े जाने की प्लानिंग है।
तीन बाघों को माधव नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा
माधव नेशनल पार्क के अधिकारियों ने बताया है कि 27 साल बाद माधव नेशनल पार्क में बाघों की बसाहट फिर शुरू होने जा रही है। 10 मार्च को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम, बांधवगढ़ और पन्ना नेशनल पार्क के तीन बाघों को माधव नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा। बताया जा रहा है कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना रेंज के जंगल से बाघ को ले जाया जा रहा है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से माधव नेशनल पार्क भेजे जाने वाले बाघ को छह महीने पहले ही भोपाल से लाया गया था। राजधानी भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में बाघ ने चार गायों का शिकार किया था।
नेशनल पार्क में बाड़ा तैयार
शिवपुरी में 10 मार्च को माधव नेशनल पार्क के बलारपुर जंगल के पास में टाइगर छोड़े जाने के लिए बाड़ा बनाया गया है। इसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 10 मार्च को सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि यहां पर आएंगे। बताया जा रहा है कि बांधवगढ़, सतपुड़ा और पन्ना नेशनल पार्क से एक-एक टाइगर को माधव नेशनल पार्क ले जाया जा रहा है। इन तीन टाइगर में से दो फीमेल और एक मेल है। यहां 1996 में आखिरी बार टाइगर देखा गया था और इसके बाद से माधव नेशनल पार्क में बाघ नहीं हैं।