फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Jyotiraditya Scindia appreciated the hard work of the workers

Shivpuri: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा, कहा- ना मौसम की परवाह, न किसी चीज की चाहत

Sat, 20 Apr 2024 06:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 20 Apr 2024 06:36 PM IST
सार

Shivpuri: केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की तारीफ की है। गुना संसदीय क्षेत्र में प्रत्येक कार्यकर्ता जो निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है, उसका हृदय तल से धन्यवाद देते हुए सिंधिया ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ना मौसम की परवाह, न किसी चीज की चाह, बस निस्वार्थ भाव से हमारे गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता बीजेपी को जिताने के लिए कार्य कर रहे हैं। मैं प्रत्येक कार्यकर्ता का हृदय तल से धन्यवाद करता हूं।

विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia appreciated the hard work of the workers
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर अपने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा को जीतने के लिए जो मेहनत की जा रही है, उसकी प्रशंसा की है। हर कार्यकर्ता का हृदय से धन्यवाद दिया है। सिंधिया ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ना मौसम की परवाह, न किसी चीज की चाह, बस निस्वार्थ भाव से हमारे सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं और आगामी दिनों में हमारे कार्यकर्ताओं जिन संकल्पों के साथ कार्य कर रहे हैं, वह आगामी दिनों में फलीभूत होंगे। अबकी बार 400 के नारे के साथ हमारा संकल्प और तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का दृढ निश्चय पूरा होगा।

विज्ञापन

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ तो की है। साथ ही सिंधिया लगातार अपने संसदीय क्षेत्र में पार्टी के बूथ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। बूथ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश की प्रत्येक बूथ पर 370 वोट अतिरिक्त पाना है, उस लक्ष्य के साथ कार्य करने के भी बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


अबकी बार 400 पार नारे का संकल्प
पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर प्रधानमंत्री जी के संदेश को आगे बढ़ाया और सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह इस बार हर बूथ पर 370 से ज्यादा वोट दिलाने के लिए कमर कसनी है, जिससे हमारा जो लक्ष्य है कि अबकी बार 400 नारे का जो संकल्प है वह पूरा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed