फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Jitendra Jain, former president of Shivpuri District Panchayat, resigned from BJP

Shivpuri: नाराज जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने भाजपा छोड़ी, भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

Fri, 11 Aug 2023 08:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 11 Aug 2023 08:36 PM IST
सार

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कहा कि पीड़ित और शोषित जनता की सुनवाई बिना पैसे लिए नहीं होती।

विज्ञापन
Jitendra Jain, former president of Shivpuri District Panchayat, resigned from BJP
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के कई नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। पिछले कई दिनों से अपनी उपेक्षा से जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र गोटू नाराज थे। शुक्रवार को उन्होंने एक पत्रकार वार्ता बुलाकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। 

विज्ञापन


इस घोषणा से पहले नाराज चल रहे जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू को मनाने के लिए भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा शिवपुरी आए थे। शिवपुरी में प्रभात झा ने जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू के घर गए थे और वहां भोजन भी किया था। उन्हें मनाने की कोशिश भी की थी, लेकिन उस समय उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन अब भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया है। भाजपा छोड़ने वाले जितेंद्र जैन गोटू कोलारस के पूर्व विधायक देवेंद्र जैन के भाई हैं। शिवपुरी में पत्ते वालों के नाम से मशहूर जैन परिवार पिछले कई सालों से भाजपा से जुड़ा रहा है। जितेंद्र जैन गोटू के भाई देवेंद्र जैन भाजपा से शिवपुरी और कोलारस से दो बार विधायक रह चुके हैं। फिलहाल देवेंद्र जैन ने भाजपा नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन


प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
अब तक सिंधिया समर्थक भाजपा छोड़ रहे थे, लेकिन अब मूल भाजपाई रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को जितेंद्र जैन गोटू ने इसकी जानकारी दी। जितेंद्र जैन गोटू ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह आगे किस पार्टी में जाएंगे। उन्होंने सार्वजनिक मंच से कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक मीटिंग कर डिसीजन लेंगे कि वह किस पार्टी के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलारस से चाह रहे हैं टिकट
भाजपा छोड़ने वाले जितेंद्र जैन गोटू कोलारस विधानसभा क्षेत्र से टिकट चाह रहे हैं, लेकिन अब यादव बाहुल्य इस सीट पर बैजनाथ यादव द्वारा भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने के बाद समीकरण बिगड़ गए हैं। फिलहाल गोटू ने कांग्रेस में जाने की कोई बात नहीं की है। जितेंद्र जैन ने कहा कि जो भी पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का मौका देगी, वह उस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगे। अगर पार्टी उन्हें कार्यकर्ता तक सीमित रखेगी तो वह कार्यकर्ता तक ही सीमित रहकर जनता की सेवा करेंगे।


भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मैं पिछले काफी समय से यह महसूस कर रहा हूं कि क्षेत्र की पीड़ित और शोषित जनता प्रशासन के पास आती है। उनकी कोई भी सुनवाई बगैर पैसे दिए नहीं होती है। उन्होंने कहा कि जब मैं जिला पंचायत अध्यक्ष था, उस समय में भ्रष्टाचार की लड़ाई अपनी ही संस्था के खिलाफ लड़ता रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed