{"_id":"659be5bf6964b28aa70ea6cd","slug":"husband-killed-wife-in-front-of-son-and-daughter-in-shivpuri-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: पति-पत्नी झगड़ा, बच्चों के सामने मां पर हमले करता रहा पिता, लोहे की रॉड से वार कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: पति-पत्नी झगड़ा, बच्चों के सामने मां पर हमले करता रहा पिता, लोहे की रॉड से वार कर उतारा मौत के घाट
Mon, 08 Jan 2024 05:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 08 Jan 2024 05:39 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी सन्नू आदिवासी को घर के पीछे खेत से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले के बामौरकलां थाना क्षेत्र के खिरिया गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के इस मामले में एक बेरहम पति ने अपने बेटे और बेटी के सामने अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान बेटा और बेटी अपनी मां की जान बख्श देने की गुहार लगाते रहे। आरोपी पिता वारदात को अंजाम देता रहा।
विज्ञापन
बामौरकला थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई का कहना है कि सूचना मिलते ही आरोपी सन्नू आदिवासी को घर के पीछे खेत से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चांदी की करधौनी को बेचने को लेकर हुआ विवाद
मृत महिला के बेटे 22 वर्षीय मेहरबान आदिवासी ने बताया कि शाम चांदी की करधौनी के एक हिस्से को बेचने को लेकर पिता सन्नू आदिवासी और मां गुड्डी बाई (50) के बीच विवाद हुआ था। फिर बाद में रात में सभी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चलते गए थे। मैं अपनी बहन सोना आदिवासी के साथ अलग कमरे था।
विज्ञापन
महिला ने मौके पर ही तोड़ दिया दम
बेटे ने बताया कि थोड़ी देर बाद रात करीब 11 बजे मां की चीखने के आवाज आई। इसके बाद हम दोनों भागकर उनके कमरे पर पहुंचे। मां जमीन पर पड़ी हुई थी और पिता के हाथ में लोहे की सब्बल थी। पिता मां के सिर पर एक के बाद एक वार कर रहे थे। पिता को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन पिता नहीं माने उन्होंने मां की हत्या कर दी। मेरी मां गुड्डी बाई ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
