फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Gangrape with stage dancer in Shivpuri

Shivpuri: शिवपुरी में स्टेज डांसर के साथ गैंगरेप, गांव में एक कार्यक्रम करने से पहले उठा ले गए थे दो बदमाश

Thu, 22 Dec 2022 04:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Dec 2022 04:17 PM IST
सार

खनियांधाना थाना इलाके में रहने वाली 35 वर्षीय महिला स्टेज डांसर है और पति के साथ बुधवार को पास के गांव में परफॉर्म करने जा रही थी। रास्ते में जेरा घाटी के पास दो लोगों ने पति को पीटा और महिला को उठाकर जंगल में ले गए। दोनों ने बारी-बारी से महिला से दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Gangrape with stage dancer in Shivpuri
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 35 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला स्टेज डांसर और गांव-गांव जाकर परफॉर्म करती है। घटना से एक रात पहले एक गांव में परफॉर्म करने जाते वक्त दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शिवपुरी जिले के खनियांधाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि खनियांधाना थाना इलाके में रहने वाली 35 वर्षीय महिला स्टेज डांसर है और पति के साथ बुधवार को पास के गांव में परफॉर्म करने जा रही थी। रास्ते में जेरा घाटी के पास दो लोगों ने उनकी बाइक रोकी और पति के साथ मारपीट करने लगे। बाइक छीन ली और महिला को उठाकर जंगल में ले गए। दोनों ने बारी-बारी से महिला से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए, महिला जैसे-तैसे पति के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। दोनों पुलिस के पास पहुंचे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed