फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Masked Men Enter Bank with Pistols, Flee Empty-Handed; Second Robbery Attempt in 13 Days

शिवपुरी: पिस्टल लेकर बैंक में घुसे नकाबपोश बदमाश, कैश नहीं मिला तो 5 मिनट घूमकर भागे, 13 दिन में दूसरी कोशिश

Fri, 30 Oct 2026 07:58 AM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 07:58 AM IST
सार

गुरुवार शाम दो नकाबपोश बदमाश पिस्टल लेकर बैंक में घुसे और कर्मचारियों को धमकाकर कैश मांगा लेकिन बैंक का समय खत्म होने के कारण चाबी नहीं मिली और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। बीते 13 दिनों में बैंक लूट कोशिश की यह दूसरी वारदात है।

विज्ञापन
Shivpuri: Masked Men Enter Bank with Pistols, Flee Empty-Handed; Second Robbery Attempt in 13 Days
बैंक में कट्टा लेकर लूट की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के सबसे व्यस्त इलाके एमएम चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एक बार फिर बदमाशों के निशाने पर आ गया। महज 13 दिन के भीतर बैंक में दूसरी बार वारदात की कोशिश से हड़कंप मच गया है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे दो नकाबपोश बदमाश पिस्टल लेकर बैंक में घुस गए और कर्मचारियों को धमकाकर कैश की मांग करने लगे। गनीमत रही कि बैंक का समय खत्म हो चुका था और मैनेजर तिजोरी की चाबी लेकर जा चुके थे, जिससे बड़ी लूट टल गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी बैंक कर्मचारियों के अनुसार गुरुवार शाम को बैंक बंद होने वाला था। अधिकांश कर्मचारी अपना हिसाब-किताब समेट रहे थे। तभी दो युवक अचानक अंदर दाखिल हुए और पिस्टल निकालकर कर्मचारियों की ओर तान दी। उन्होंने कैश काउंटर की ओर इशारा करते हुए सारा कैश देने को कहा।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए कहा कि बैंक का समय समाप्त हो गया है, कैश पहले ही लॉकर में रख दिया गया है और मैनेजर चाबी लेकर निकल चुके हैं। यह सुनकर बदमाश कुछ देर तक असमंजस में रहे और करीब पांच मिनट तक बैंक के अंदर ही घूमते रहे। जब उन्हें लगा कि कैश नहीं मिलेगा तो वे बाहर निकले और पहले से बाइक स्टार्ट कर खड़े तीसरे साथी के साथ फरार हो गए। पूरी वारदात बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी: बैतूल के बालाजीपुरम में 500 से अधिक जोड़ों ने एक साथ किया करवा चौथ पूजन, 2003 से चली आ रही परंपरा

यह इस बैंक में पहली वारदात नहीं है। इससे पहले 16 अक्टूबर की रात को भी तीन संदिग्ध युवकों ने इसी बैंक के शटर को सरिया और जैक लगाकर उठाने की कोशिश की थी। अगले दिन सुबह जब कर्मचारी बैंक पहुंचे तो शटर आधा खुला हुआ मिला। हालांकि अंदर लगे दूसरे ताले सुरक्षित थे और किसी तरह की चोरी नहीं हुई थी। उस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास है, जिसमें तीन युवक शटर से छेड़छाड़ करते साफ दिख रहे थे।

लगातार दो वारदातों ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एमएम चौराहा जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की घटनाएं पुलिस गश्त पर सवाल उठाती हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी आरडी प्रजापति, एसडीओपी सचिन धुर्वे और कोतवाली थाना प्रभारी पुनीत कुमार बाजपेई भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बैंक मैनेजर प्रशांत खरे और मौजूद कर्मचारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात तीनों बदमाशों के खिलाफ लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और शहर में रात्रि गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed