{"_id":"635a1a55a1e3815cb5497663","slug":"crocodile-was-seen-roaming-near-the-gate-of-shivpuri-collector-kothi-people-panic-due-to-continuous-incidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: कलेक्टर की कोठी के गेट के पास घूमता दिखा मगरमच्छ, लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: कलेक्टर की कोठी के गेट के पास घूमता दिखा मगरमच्छ, लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत
Thu, 27 Oct 2022 11:12 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:12 AM IST
सार
बीते कुछ दिनों से शिवपुरी जिले के रिहायशी इलाकों में मगरमच्छों के निकलने का सिलसिला जारी है। बीती रात कलेक्टर की कोठी के बाहर लोगों ने दो फीट से बड़ा मगरमच्छ बैठे देखा।
विज्ञापन
कलेक्टर की कोठी के बाहर बैठा मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी में रिहायशी इलाकों में मगरमच्छ निकालने का सिलसिला जारी है। बीती रात शिवपुरी के कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की कोठी के बाहर के एक मगरमच्छ निकल आया। कलेक्टर कोठी जो बायपास रोड के पास स्थित है और इस कोठी के आसपास का इलाका रिहायशी इलाके में गिना जाता है। बीती रात यहां गेट के बाहर कुछ लोगों ने एक मगरमच्छ को बैठा देखा। मगरमच्छ करीब दो फीट से बड़ा बताया जा रहा है। मगरमच्छ बैठे होने की सूचना के बाद यहां लोगों का हुजूम लग गया। इसके बाद रेस्क्यू टीम व आसपास के लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ा।
रिहायशी इलाकों में निकल रहे मगरमच्छ
शिवपुरी जिले में लगातार मगरमच्छ निकलने का सिलसिला जारी है। शहर हो या गांव कई जगह बीते कुछ दिनों में लगातार मगरमच्छ निकल रहे हैं। एक दिन पहले ही शिवपुरी जिले के रन्नौद अनुविभाग के ग्राम धंधेरा में दीपावली की रात अचानक नदी सरोवर डैम से 10 फीट का विशालकाय मगरमच्छ आ गया था। ग्रामीणों ने जैसे ही मगरमच्छ को देखा तो पूरे गांव में दहशत फैल गई। कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को डंडे व लाठियों से फिर उसी नदी में वापस पहुंचा दिया। गांव के हरिकिशन जाटव ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे अचानक से मेरे घर के बाहर एक बड़ा मगरमच्छ देखा तो मैं घबरा गया। इसके बाद हमने आसपास के ग्रामीणों को एकत्रित किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह से कई बार मगरमच्छ गांव में नदी से आ चुके हैं।
साख्य सागर झील में हैं 4000 मगरमच्छ
शिवपुरी शहर से लगी और माधव राष्ट्रीय उद्यान में स्थित साख्य सागर (झील चांदपाठा झील) में इस समय बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। इस झील से लगे शहरी नालों के माध्यम से यह मगरमच्छ शहर में आ जाते हैं। बताया जाता है कि साख्य सागर झील में इस समय करीब 4 हजार से ज्यादा मगरमच्छ हैं।