फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Case registered against Pichor MLA KP singh after his comment on women

MP News: महिलाओं पर टिप्पणी के बाद पिछोर विधायक पर मामला दर्ज, BJP महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पुतला फूंका

Mon, 11 Sep 2023 09:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 09:54 PM IST
सार

महिलाओं के संदर्भ में गंदी टिप्पणी के मामले में विधायक केपी सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Case registered against Pichor MLA KP singh after his comment on women
विधायक केपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से विधायक केपी सिंह द्वारा महिलाओं के संदर्भ में गंदी टिप्पणी के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पिछोर थाना क्षेत्र में धारा 294 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर एक रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान थाने में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने एक शिकायत दर्ज कराई और इस शिकायत के आधार पर पिछोर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछोर विधानसभा से कांग्रेस विधायक केपी सिंह द्वारा महिलाओं के संदर्भ में की गई गंदी टिप्पणी का एक वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो के बाद इस क्षेत्र में मामला गर्मा गया है। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कस्बे में रैली निकालकर धरना दिया। इस बीच भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विधायक केपी सिंह का पुतला भी जलाया। महिलाओं का कहना था कि ऐसी गंदी टिप्पणी करने वाले विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


 

Case registered against Pichor MLA KP singh after his comment on women
महिलाओं ने रैली निकाली। - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो वायरल होने के बाद मांगी थी माफी
पिछोर से कांग्रेस विधायक केपी सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने इस संदर्भ में अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि इस वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। इसके अलावा उन्होंने इस वीडियो को लेकर कहा था कि अगर किसी को इससे ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं। दूसरी ओर सोमवार को विधायक केपी सिंह के समर्थन में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी एक रैली निकाली और पिछोर विधायक केपी सिंह के समर्थन में ज्ञापन पुलिस को सौपा। इस ज्ञापन के माध्यम से इन महिलाओं का कहना था कि विधायक केपी सिंह का वीडियो तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है और जिसने भी इस वीडियो में कांट छांट की है उस पर कार्रवाई हो।

छह बार के विधायक हैं केपी सिंह से
पिछोर विधानसभा सीट से पिछले छह बार से विधायक के पद पर केपी सिंह निर्वाचित होते हुए आ रहे हैं। भाजपा यहां पर काफी प्रयासों के बाद भी जीत दर्ज नहीं कर पा रही है। अब भाजपा ने यहां पर दो बार से हराते हुए आ रहे प्रीतम लोधी को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा पिछले दिनों की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed