{"_id":"67261d24b00ebdb12a0a2fbd","slug":"a-prabhu-ji-who-lived-in-apna-ghar-ashram-returned-home-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: ढाई साल बाद आई ‘प्रभुजी’ को घर की याद, अपना घर आश्रम के संचालकों ने तिलक लगाकर की वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: ढाई साल बाद आई ‘प्रभुजी’ को घर की याद, अपना घर आश्रम के संचालकों ने तिलक लगाकर की वापसी
Sat, 02 Nov 2024 06:07 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 02 Nov 2024 06:07 PM IST
सार
Shivpuri: शिवपुरी के अपना घर आश्रम में रहने वाले एक प्रभु जी की घर वापसी हुई है। इस घर वापसी के दौरान प्रभु जी अपने घर पहुंच कर खुश है। प्रभु जी के परिजनों ने भी अपना घर आश्रम का आभार जताया है।
विज्ञापन
ढाई साल बाद आई ‘प्रभुजी’ को घर की याद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपना घर आश्रम में रहने वाले एक प्रभु जी की घर वापसी हुई है। बता दें कि लगभग ढाई साल पहले अगस्त 2022 में एक प्रभुजी भैया होटल के पास घूमते हुए मिले। हालत बहुत ही दयनीय थी। उन्हें रेस्क़्यू कर अपना घर आश्रम शिवपुरी लाया गया। जहां उनका मेडिकल चेकअप किया गया। उनकी साफ सफाई नहला धुलाकर आश्रम में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार आया और उनको घर के पता के साथ परिजनों का फोन नम्बर भी याद आया। बताये नंबर पर संपर्क किया गया। वह राजसमंद राजस्थान के होना पाए गए। उनके भाई से चर्चा हुई उन्हें उनके बारे बताया गया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर उनके भाई आश्रम आये और अपने भाई को पहचान लिया। भाइयों का मिलन बहुत ही मार्मिक था। प्रभुजी विराट रोशन ने घर जाने की इच्छा व्यक्त की तब उनके भाई खुशी- खुशी घर ले गए। निश्चित रूप से प्रभुजी के लिए ये अच्छी खबर थी, जिससे परिवार मिल सका। अपना घर आश्रम के स्टॉफ एवं अध्यक्ष रमेश चन्द्र अग्रवाल ने तिलक लगाकर उन्हें विदा किया।
विज्ञापन
