{"_id":"6656d93aec4ce0a4630f7083","slug":"a-dumper-full-of-sand-caught-fire-on-the-four-lane-highway-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: फोरलेन हाईवे पर रेत से भरे डंपर में लगी आग, पूरा जलकर हुआ स्वाहा; चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: फोरलेन हाईवे पर रेत से भरे डंपर में लगी आग, पूरा जलकर हुआ स्वाहा; चालक ने कूदकर बचाई जान
Wed, 29 May 2024 12:58 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 29 May 2024 12:58 PM IST
सार
Shivpuri: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र भड़ाबाबड़ी के पास सड़क पर दौड़ रहे एक रेत से भरे डंपर में आग भड़क गई। डंपर के ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सुरवाया थाना पुलिस ने फायरबिग्रेड की मदद से आग पर जैसे-तैसे काबू पाया। बता दें कि आग भड़कने के बाद करीब एक डेढ़ घंटे तक डंपर हाइवे पर धूं-धूं कर जलता रहा था। आग लगने के बाद डंपर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
फोरलेन हाईवे पर रेत से भरे डंपर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानकारी के मुताबिक डंपर क्रमांक MP07HB5727 (दस पहिया) करैरा तहसील की किसी रेत की खदान से रेत भरकर शिवपुरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान सुरवाया थाना क्षेत्र भड़ाबाबड़ी के पास चलते डंपर में अचानक से आग भड़क गई। ड्राइवर ने डंपर को रोक जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। कुछ देर में डंपर आग की पूरी तरह से चपेट में आ गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
लोगों ने बताया है कि यहां तक की डंपर में दसों पहियों ने आग पकड़ ली थी। डंपर में भड़की आग की सूचना लगते ही सुरवाया थाना पुलिस मौके पर पहुचीं और ट्रैफिक को हाइवे की एक पट्टी से चालू कराया। इसके कुछ देर बाद फायरबिग्रेड भी मौके पर पहुंची। जहां दमकलकर्मियों ने आग पर जैसे तैसे काबू पाया।
विज्ञापन
