फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   43 year old man tried to rape 6 year old girl in Shivpuri

Shivpuri: 6 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, 20 रुपये का लालच देकर 43 वर्षीय आरोपी कर रहा था गंदी हरकत

Fri, 03 Mar 2023 04:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 04:59 PM IST
सार

शिवपुरी में 43 साल के व्यक्ति ने 6 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। बच्ची का पिता मौके पर पहुंच गया तो आरोपी भाग निकला। परिजनों ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है।

विज्ञापन
43 year old man tried to rape 6 year old girl in Shivpuri
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 43 साल के व्यक्ति ने 6 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। वक्त पर बच्ची का पिता मौके पर पहुंच गया तो आरोपी भाग निकला। परिजनों ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बडौदी क्षेत्र में रहने वाली 6 साल की मासूम 1 मार्च की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। मासूम का पिता किसी काम से घर में चला गया था। जब पिता लौटकर आया तो बेटी कहीं नजर नहीं आई। घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की। पिता बेटी को यहां-वहां ढूंढने लगा। इसी दौरान पास के एक सूखे पड़े नाले से उसे हल्की आवाज सुनाई दी। पिता ने जाकर देखा तो 43 साल का बबलू शिकारी नामक व्यक्ति दिखाई दिया। बबलू ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए उसके कपड़े तक उतार दिए थे। मासूम के पिता को देख बबलू शिकारी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


मासूम ने पिता को बताया कि उक्त आदमी ने उसे आगे चलकर 20 रुपये देने का लालच दिया था। पैसे लेने में उसके साथ चली गई थी। लेकिन वो आदमी गंदी हरकत करने लगा। पड़ताल के बाद पुलिस ने 43 साल के आरोपी के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ सहित हरिजन एक्ट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed