फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Student studying in the hostel of Happydays School got shot in the back, relatives reached Kotwali, police registered a case

शिवपुरी: होस्टल में पढ़ रहे छात्र की पीठ में लगी गोली, कोतवाली पहुंचे परिजन, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Thu, 17 Feb 2022 01:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Feb 2022 01:45 PM IST
सार

शिवपुरी जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक होस्टल में पढ़ रहे छात्र के पीठ में गोली लग गई। हालांकि इसे चलाने वाले का कोई पता नहीं चला है। परिजनों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
Shivpuri: Student studying in the hostel of Happydays School got shot in the back, relatives reached Kotwali, police registered a case
होस्टल में पढ़ाई कर रहे छात्र को लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी के कोतवाली थाना अंतर्गत हैप्पीडेज स्कूल के होस्टल में मंगलवार रात पढ़ाई कर रहे एक छात्र की पीठ में बंदूक की गोली लग गई। छात्र गंभीर घायल हो गया। बताया जाता है कि रात में स्कूल में ही छात्र का प्राथमिक उपचार कराया गया और सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छात्र के परिजन भी कोतवाली पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हवाई फायरिंग का केस दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अशोकनगर का रहने वाला सागर धर्मेंद्र रघुवंशी हैप्पीडेज स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ता है। सागर मंगलवार रात करीब 9 बजे अपने चार दोस्तों के साथ होस्टल के प्रांगण में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान कहीं से बंदूक की एक गोली आकर सागर की पीठ में लग गई। बताया जाता है कि सागर दो स्वेटर पहने हुआ था, शुरुआत में उसे पता नहीं चला कि हुआ क्या है, लेकिन जब सागर के साथी छात्रों ने सागर के कपड़े हटाकर देखा तो सागर की पीठ से खून बह रहा था और गोली का हिस्सा भी जमीन पर पड़ा था। सभा छात्रों ने इस मामले की जानकारी तत्काल स्कूल प्रबंधन को दी। रात में छात्र का प्राथमिक इलाज स्कूल में ही करा दिया गया। रात के समय स्कूल प्रबंधन ने किसी को भी इसकी सूचना नहीं दी। सागर ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस आई और उससे घटना के बारे में पूछताछ की। खास बात यह है कि सुबह से लेकर देर शाम तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद सागर अपने परिजनों के साथ बुधवार रात करीब 8 बजे कोतवाली पहुंचा और पुलिस से एफआईआर कराने की मांग की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हवाई फायरिंग का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed