फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Hero of Azad Hind Fauj Late. Remembered the contribution of Colonel Dhillon, Collector-SP paid tribute

शिवपुरी: आजाद हिन्द फौज के नायक स्व. कर्नल ढिल्लन के योगदान को याद किया, कलेक्टर-एसपी ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 07 Feb 2022 03:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 03:09 PM IST
सार

पद्म भूषण कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लन की 16वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रृद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कर्नल जीएस ढिल्लन समाधि स्थल आजाद हिन्द पार्क हातौद में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Shivpuri: Hero of Azad Hind Fauj Late. Remembered the contribution of Colonel Dhillon, Collector-SP paid tribute
पद्म भूषण कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लन की पुण्यतिथि मनाई गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजाद हिन्द फौज में सुभाषचंद्र बोस के साथी व पद्म भूषण कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लन की 16वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रृद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कर्नल जीएस ढिल्लन समाधि स्थल आजाद हिन्द पार्क हातौद में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी प्रकाश डाला गया। 
विज्ञापन


कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी लोग अपने आपको गौरान्वित महसूस करते हैं कि आज शिवपुरी की धरा पर स्वतंत्रता संग्राम के परमवीर योद्धा की पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि यह शहीदों का प्रताप है कि हम सुखद माहौल में रह पा रहे हैं। हमें आजादी की कीमत को समझना होगा और देश के लिए जिन्होंने सर्वस्व न्यौछावर कर दिया ऐसे वीर योद्धाओं को याद रखना होगा। तब हम इस देश के सच्चे और जागरूक नागरिक कहलाएंगे।
विज्ञापन


स्व. ढिल्लन के पुत्र सर्वजीत ढिल्लन ने कहा कि नेताजी के साथ कदम से कदम मिलाकर देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान लोगों में कर्नल ढिल्लन का नाम शामिल है। जिन्होंने गुरिल्ला युद्ध के जनक कहे जाने वाले तात्या टोपे को आदर्श मानकर उसी विद्या में महारत हासिल कर के कई दुश्मनों के दांत युद्ध में खट्टे किए हैं। इस अवसर पर जेलर बीएस मौर्य के नेतृत्व में जयहिन्द मिशन के तत्वावधान में शहर से एक मशाल रैली निकाली गई। जो स्व. ढिल्लन की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर सीआरपीएफ सीआईएटी आईजी गिरीश कुमार, डीआईजी आईटीबीपी डीआईजी राजीव लोचन शुक्ल, आईबी के प्राचार्य सहदेव सिंह, एनसीसी बटालियन कर्नल धीरेंद्र सिंह, सीआरपीएफ सीओ सुरेश यादव, राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, जिला अध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, मुन्नालाल कुशवाह, तात्याटोपे के वंशज प्रपौत्र सुभाष टोपे एवं कर्नल ढिल्लन के परिवारजन, भारतीय सेना, आइटीबीपी करेरा एवं पुलिस के जवान, सर्वधर्म सभा में सदस्यगण सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आदित्य शिवपुरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed