फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivaraj in Tamil Nadu: CM visits Ranganatha Swamy at Tiruchirappalli

शिवराज तमिलनाडु में: तिरुचिरापल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री ने किए रंगनाथ स्वामी के दर्शन

Tue, 23 Nov 2021 07:15 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 23 Nov 2021 07:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पहुंचे। उन्होंने श्रीरंगम मंदिर परिसर में रंगनाथ स्वामी के मूल मंदिर में पूजा-अर्चना की। 
 

विज्ञापन
Shivaraj in Tamil Nadu: CM visits Ranganatha Swamy at Tiruchirappalli
श्रीरंगम मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के हाथी का नमन करते शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने श्रीरंगम मंदिर परिसर में रंगनाथ स्वामी के मूल मंदिर में पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन


Koo App

आज तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ साथियों एवं स्थानीय भाई-बहनों ने आत्मीय स्वागत किया। मैं उनके इस अपनत्व एवं स्नेहिल स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

View attached media content

- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 23 Nov 2021

विज्ञापन


शिवराज ने पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने मध्य प्रदेश के नागरिकों के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष के सभी नागरिकों के कुशल मंगल की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि श्रीरंगम भारत में सबसे बड़ा मंदिर परिसर है। रंगनाथस्वामी के मूल मंदिर की स्थापना महान चोल राजाओं ने की थी, जिसे आक्रमणकारियों ने खंडित कर दिया था। कालांतर में जीर्णोद्धार कर मंदिर में मूर्तियों की पुनः प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई थी और मंदिर को भव्य-दिव्य स्वरुप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Koo App

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में कावेरी नदी के तट पर स्थित श्री रंगनाथस्वामी जी का ये मंदिर विविध स्थापत्यकला का अलौकिक प्रमाण है। परम सौभाग्य से श्रीविष्णु भगवान् के 108 दिव्यदेशम क्षेत्रों में प्रथम इस मंदिर में भगवान श्री रंगनाथस्वामी जी का दर्शन-पूजन किया।

View attached media content

- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 23 Nov 2021



उन्होंने कहा कि श्री रंगनाथ स्वामी जी के चरणों में प्रणाम है। मध्यप्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, कल्याण की उत्तरोत्तर वृद्धि करें। श्रीरंगम मंदिर न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का अखंड स्रोत है, बल्कि सनातन धर्म में निहित 'नर सेवा नारायण सेवा', शिक्षा, संस्कृति का का संगम है। मंदिर द्वारा संचालित शिक्षा केंद्र, अस्पताल और वृहद रसोईघर अद्भुत हैं। मानव कल्याण को समर्पित मंदिर की संचालन समिति को शत-शत नमन करता हूं।

Koo App

श्रीरंगम मंदिर न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का अखंड स्रोत है, बल्कि सनातन धर्म में निहित ’नर सेवा नारायण सेवा’, शिक्षा, संस्कृति का का संगम है। मंदिर द्वारा संचालित शिक्षा केंद्र, अस्पताल और वृहद रसोईघर अद्भुत हैं। मानव कल्याण को समर्पित मंदिर की संचालन समिति को शत-शत नमन करता हूं।

View attached media content

- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 23 Nov 2021

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed