{"_id":"636d21f4f5b9144749740770","slug":"sheopur-congress-mla-dances-with-women-dancers-in-religious-fair-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sheopur: धार्मिक मेले में कांग्रेस विधायक ने लगाए महिला डांसरों के साथ ठुमके, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sheopur: धार्मिक मेले में कांग्रेस विधायक ने लगाए महिला डांसरों के साथ ठुमके, वीडियो वायरल
Thu, 10 Nov 2022 09:40 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 10 Nov 2022 09:40 PM IST
सार
सार्वजनिक मंच पर महिला डांसर के साथ कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल के नाचने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं तो कुछ लोग डांस का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल का डांस अब वायरल हो रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कांग्रेस विधायक का नाचने वाली लड़कियों के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वही विधायक हैं जो दो दिन पहले खुद की जान को खतरा बताकर चर्चा में आए थे। हम बात कर रहे हैं कि कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल की। विधायक का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार मामला श्योपुर जिले के मानपुर इलाके के रामेश्वर धाम का है। बता दें कि मानपुर इलाके में त्रिवेणी के संगम स्थल पर स्थित रामेश्वर धाम पर तीन दिनी धार्मिक मेला आयोजित किया गया था। गुरुवार को यहां आर्केस्टा का कार्यक्रम रखा गया था। पांच महिला डांसर को नाचने बुलाया गया था। देसी गानों पर ये डांसर ठुमके लगा रही थीं। इसी दौरान कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल भी मंच पर पहुंच गए और डांसरों के साथ ठुमके लगाने लगे। कार्यक्रम में विधायक के नाचने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं तो कुछ लोग डांस का आनंद ले रहे हैं।

कांग्रेस विधायक ने लगाए महिला डांसरों के साथ ठुमके#sheopur #Congress #mpcongress #PCC #congressmla #babulaljandel #Dance #ViralVideos #MadhyaPradesh #MPNews #AmarUjala #AmarUjalaNews #amarujalamphttps://t.co/7vImM9EDVf pic.twitter.com/pOZePbd38r
— Dinesh Sharma (@dinesh6186) November 10, 2022
विज्ञापन