फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shameful: 45-year-old man rapes seven-year-old girl

शर्मसार: 45 साल के अधेड़ ने सात वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर ले गया साथ; पुलिस ने निकाला जुलूस

Mon, 04 May 2026 07:52 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 07:52 PM IST
सार

विदिशा में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 45 साल के अधेड़ उसे बहला-फुसलाकर ले गया और अस्मत लूट ली। बच्ची ने मां को इसके बारे में बताया तो पुलिस में शिकायत की गई। 

विज्ञापन
Shameful: 45-year-old man rapes seven-year-old girl
फरीदाबाद में मासूम से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रिश्तेदारी में आए 45 वर्षीय अधेड़ ने 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार किया। बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मलखान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। रविवार दोपहर मौका-मुआयना के दौरान पुलिस आरोपी को पैदल लेकर घटनास्थल पहुंची और उसके घर के आसपास जुलूस निकाला।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी आर के मिश्रा के अनुसार पीड़ित बच्ची के परिवार की रिश्तेदारी में आरोपी मलखान सिंह का आना-जाना था। रविवार को आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। सुनसान जगह ले जाकर उसने मासूम के साथ गलत काम किया। डरी-सहमी बच्ची ने घर पहुंचकर मां को पूरी बात बताई। परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची की मां ने बिना देर किए सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित की और आरोपी मलखान सिंह को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चरित्र शंका में हैवान बना पति: पत्नी को पत्थरों से कूचकर मार डाला, दो साल के बच्चे को जंगल में छोड़कर भागा
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल का मौका-मुआयना करने पहुंची। इस दौरान आरोपी को हथकड़ी लगाकर पैदल ले जाया गया। पुलिस ने उसके निवास के आसपास के इलाके में जुलूस निकाला, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए। जुलूस देखकर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों में आरोपी के खिलाफ भारी आक्रोश था। कई लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। डॉक्टरों की टीम ने जांच की और सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। बच्ची अभी सदमे में है। महिला पुलिस अधिकारी और काउंसलर की मदद से उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। घटना से जुड़े सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही चालान कोर्ट में पेश करेगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग करेगी ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि मासूमों के साथ दरिंदगी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed