{"_id":"66bebda6d54fd651b70e16f4","slug":"two-killed-four-injured-in-collision-between-three-trucks-on-shajapur-national-highway-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शाजापुर में नेशनल हाईवे पर एक-एक कर भिड़े तीन ट्रक, दर्दनाक हादसे में दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शाजापुर में नेशनल हाईवे पर एक-एक कर भिड़े तीन ट्रक, दर्दनाक हादसे में दो की मौत, चार घायल
Fri, 16 Aug 2024 08:17 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 16 Aug 2024 08:17 AM IST
सार
लालघाटी थाना टीआई अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। चार अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाजापुर जिले में शुक्रवार सुबह 4:30 बजे नेशनल हाईवे पर करेड़ी नाके के पास गोवंश को बचाने में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां, दो आईसर और एक ट्रक आपस में टकरा गया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। वहीं, हाईवे पर बैठी दो गायों की भी हादसे में जान चली गई। हालांकि, गोवंश को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाए इससे पीछे आ रहा दूसरा वाहन उससे टकरा गया, जिसके बाद तीसरा वाहन उससे भीड़ गया। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही यातायात और लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लालघाटी थाना टीआई अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। चार अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को फोरलेन से हटाकर यातायात शुरू किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
