{"_id":"6305c25a10ee1b681b31645a","slug":"in-shajapur-water-filled-near-the-power-transformer-the-electricity-was-running-for-several-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: विद्युत ट्रासंफार्मर के पास भरा पानी, कई घंटे गुल रही बिजली, घरों से लेकर सड़कों तक छाया रहा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: विद्युत ट्रासंफार्मर के पास भरा पानी, कई घंटे गुल रही बिजली, घरों से लेकर सड़कों तक छाया रहा अंधेरा
Wed, 24 Aug 2022 11:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:46 AM IST
सार
हर साल भारी बारिश के चलते महुपुरा क्षेत्र की चीलर नदी उफान पर आ जाती है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्यादा बारिश होने पर निचली बस्तियां जलमग्न हो जाती हैं। लोगों के घरों के अंदर पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन
बारिश के पानी में डूबा ट्रांसफॉर्मर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाजापुर जिले में भारी बारिश के चलते आसपास के क्षेत्रों में पानी भर गया है। चीलर नदी के पास स्थित डांसी मोहल्ला, महुपुरा क्षेत्र में विद्युत ट्रासंफार्मर भारी बारिश के चलते पानी में डूब गया। विद्युत मंडल ने सुरक्षा के लिहाज से विद्युत सप्लाई बंद कर दी, जिसके चलते सड़क से लेकर घरों तक मंगलवार रात अंधेरा छाया रहा। कई घंटे डांसी मोहल्ला, महुपुरा क्षेत्र में बिजली गुल रही। रात को बिजली सप्लाई चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
महुपुरा क्षेत्र के हरीश कुशवाह ने बताया कि मंगलवार को कई घंटे बिजली गुल रही। जिससे कई कार्य प्रभावित हुए। यहां तक ही मोबाइल भी चार्ज नहीं हो सके। महुपुरा रपटे के पास लगे विद्युत ट्रासंफार्मर के साथ ही अन्य कुछ ट्रासंफार्मर के आसपास जलजमाव हो गया था। जिससे करंट फैलने की आशंका के चलते विद्युत कंपनी ने ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई बंद कर दी थी।
हर साल भारी बारिश के चलते महुपुरा क्षेत्र की चीलर नदी उफान पर आ जाती है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्यादा बारिश होने पर निचली बस्तियां जलमग्न हो जाती हैं। लोगों के घरों के अंदर पानी जमा हो जाता है। रहवासियों का कहना है कि नगर पालिका ने नदी के सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च किए लेकिन समस्या के समाधान नहीं हो सका। बारिश के दिनों में नदी के बहाव के कारण कई घंटे या दिन शहर दो भागों में बंटा रहता है। ऐसे में महुपुरा रपटे पर पुल बनाया जाना चाहिए।