{"_id":"612f56828ebc3e7a1604bd6e","slug":"shajapur-50-year-old-man-says-a-24-year-old-woman-is-his-wife-claiming-marriage-happened-before-21-years-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाजापुर: 50 साल के शख्स ने 24 वर्ष की युवती को बताया अपनी पत्नी, 21 साल पहले शादी का दावा, 30 लाख न देने पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाजापुर: 50 साल के शख्स ने 24 वर्ष की युवती को बताया अपनी पत्नी, 21 साल पहले शादी का दावा, 30 लाख न देने पर जान से मारने की धमकी
Wed, 01 Sep 2021 04:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 01 Sep 2021 04:01 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ ने अपने से आधी उम्र की युवती को अपनी पत्नी बताया है। अधेड़ ने युवती और उसके पति के साथ अभद्रता भी की है और जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक)
- फोटो : फाइल
विस्तार
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक 50 वर्षीय शख्स ने दावा किया है कि 24 साल की एक युवती उसकी पत्नी है और 21 साल पहले दोनों का विवाह हुआ था। इसके साथ ही उसने युवती के पति से 30 लाख रुपये की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई है। युवती का कहना है कि अगर मेरी शादी 21 साल पहले हुई थी तो क्या तीन साल की उम्र में ही मेरा विवाह हो गया था।
विज्ञापन
जिले के सेतखेड़ी निवासी संगीता मंगलवार को अपने पति भेरुसिंह गुर्जर के साथ पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कार्यालय पहुंची थीं। 24 वर्षीय संगीता ने एसपी को बताया कि आगर जिले के पचेटी का रहने वाला मेहरबान सिंह मुझे अपनी पत्नी बता रहा है। संगीता ने बताया कि मेरी शादी 25 जून 2021 को भेरुसिंह के साथ हुई। तभी से वह ऐसा कर रहा है। वह कह रहा है कि 21 साल पहले शादी हुई थी तो क्या तीन साल की उम्र में मेरी शादी हुई थी।
विज्ञापन
संगीता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह बार-बार घर आतर तोड़फोड़ करता है। उसने पति से 30 लाख रुपये की मांग भी की है और न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। युवती ने यह आरोप भी लगाया कि इसे लेकर पुलिस से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिले के अतिरिक्त एसपी आरएस प्रतजापति ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बुधवार को पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने आगर गई है।
विज्ञापन
