{"_id":"6589848face4aba4e907d4c6","slug":"youth-dies-after-bike-goes-out-of-control-and-hits-tree-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, उपचार के दौरान एक ने तोड़ा दम, दूसरे की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, उपचार के दौरान एक ने तोड़ा दम, दूसरे की हालत नाजुक
Mon, 25 Dec 2023 07:03 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 25 Dec 2023 07:03 PM IST
सार
Shahdol: बिना हेलमेट के बाइक चलाकर बरहो कार्यक्रम से वापस लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं दूसरा अस्पताल में जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रहा है। यह घटना जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के छांटा गांव की बताई जा रही है।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरहनी के रहने वाले 35 वर्षीय पप्पू चौधरी अपने साथी मेवालाल चौधरी के साथ बाइक में सवार होकर चन्नौडी ग्राम में रिश्तेदारी में एक बरहो कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, बरहो कार्यक्रम में शामिल होकर दोनों बाइक में सवार होकर बिना हेलमेट लगाए घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई
बता दें कि जैसे ही छांटा गांव के पास पहुंचे तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार रही की दोनों को गंभीर चोटें आई, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान पप्पू चौधरी की मौत हो गई, जबकि मेवालाल अस्पताल में जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन
