फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Youth commits suicide by hanging in Shahdol

Shahdol News: पति-पत्नी का हुआ विवाद, पति फांसी पर झूला, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 01 Jan 2024 12:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 01 Jan 2024 12:14 PM IST
सार

Shahdol: देवगढ़ गांव में 22 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली है, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि दशरथ प्रजापति ने घर में ही फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी का विवाद घटना के कुछ देर पहले हुआ था, हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging in Shahdol
युवक ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैतपुर थाना अंतर्गत देवगढ़ गांव में 22 वर्षीय दशरथ प्रजापति ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घर में पति-पत्नी थे, पत्नी कुछ काम कर रही थी, उसी दौरान दशरथ ने फांसी लगा ली और मौत को गले लगा लिया। पत्नी जब पति के कमरे पहुंची तो पति फांसी पर लटका था।

विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की खबर लगते ही पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों के बयान लिए गए हैं, पति-पत्नी का घटना के कुछ देर पहले विवाद हुआ था, किन कारणों से दशरथ ने फांसी लगाई है, कुछ कहना उचित नहीं है। जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस में मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed