{"_id":"646346f7b05ad933000c7dec","slug":"youth-burnt-alive-due-to-fire-in-hotel-in-shahdol-dead-body-of-woman-found-on-the-way-to-the-forest-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शहडोल में होटल में आग लगने से युवक जिंदा जला, जंगल के रास्ते में मिली महिला की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शहडोल में होटल में आग लगने से युवक जिंदा जला, जंगल के रास्ते में मिली महिला की लाश
Tue, 16 May 2023 02:33 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 16 May 2023 02:33 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों की मौत हो गई। होटल की भट्टी से निकली तेज लपट से झुलसे होटल संचालक की मौत हो गई। वहीं, देवलोंद थाना क्षेत्र में जंगल के रास्ते में एक महिला की लाश मिली है। उसकी हत्या करने की आशंका है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल में दो अलग मामलों में दो लोगों की मौत हो गई। चाय-नाश्ते की होटल की भट्टी से निकली तेज लपट की चपेट में आने से होटल संचालक की मौत हो गई। दूसरी, ओर देवलोंद थाना क्षेत्र में जंगल के रास्ते में एक महिला की लाश मिली है। उसके पास से फंदे नुमा कपड़ा मिला है, जिससे उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया मे सोमवार शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई। चाय-नाश्ते की एक होटल की भट्टी से आग की तेज लपट की चपेट में आने से होटल संचालक जिंदा जल गया। झीकबिजुरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में हाट बाजार के पास अभिषेक द्विवेदी पिता घनश्याम द्विवेदी, उम्र 26 वर्ष, की चाय-नाश्ते की होटल थी। अभिषेक सोमवार को भट्टी लगा रहा था। इस दौरान तेज हवा के कारण भट्टी से निकली लपट की चपेट में वह आ गया। कुछ ही मिनटों में उसका शरीर झुलस गया। आग पूरी दुकान में फैली और वह भी जलकर खाक गो गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई। तब अभिषेक की मौत हो चुकी थी। मृतक के परिवार में पत्नी और ग्यारह माह का बेटा तथा विकलांग बुजुर्ग पिता है। अभिषेक के कंधे पर परिवार की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में देवलोंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाड़ा स्थित जंगल के रास्ते एक महिला की लाश मिलने से गांव मे सनसनी फैल गई। महिला के गले में फंदा नुमा कपड़ा लिपटा मिला है। इससे उसकी ह्त्या की आशंका जताई जा रही है। महिला की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ा निवासी रेखा पनिका पति राम कुमार पनिका 40 वर्ष के रूप में की गई है। जंगल के जिस रास्ते में महिला का शव मिला है। उससे ह्त्या की आशंका जताई जा रही है। प्रथमदृष्टया उसके गले मे लिपटे कपड़े से गला घोंटकर मारने की बात पुलिस कह रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही रेखा पनिका का पति लापता है। उस पर भी संदेह है।
विज्ञापन
