फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   XQV 300 parked outside the house in Shahdol was stolen

Shahdol: घर के बाहर खड़ी एक्सक्यूवी 300 हुई चोरी, घटना CCTV कैमरे में कैद, पुलिस की गश्ती पर उठे सवाल

Tue, 19 Dec 2023 07:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Dec 2023 07:38 PM IST
सार

Shahdol: शहडोल में घर के बाहर खड़ी चार पहिया वाहन की चोरी कर बदमाश भाग खड़े हुए।बता दें कि घटना वार्ड नंबर 18 घरोला मोहल्ला की है, जहां घर के बाहर खड़ी एक्सक्यूवी 300 को अज्ञात चोरों ने चोरी कर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
XQV 300 parked outside the house in Shahdol was stolen
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वाहन चोरी के साथ-साथ कई बड़ी वारदात आए दिन सामने आ रही हैं। घरौल मोहल्ला वार्ड नंबर 18 के रहने वाले संजीव निगम ने बताया कि वह अपने वाहन को रोज की तरह घर के सामने खड़ाकर घर के अंदर जा कर सो गए, जब सुबह देखा तो वाहन चोरी हो गया था। सफेद रंग की एक्सक्यूवी MP 65 T 1382 की अज्ञात चोरों ने चोरी की है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी जब पुलिस को दी गई तब घटनास्थल पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
इधर, वाहन मलिक ने बताया कि जब वह सुबह उठे तो देखा कि घर के सामने खड़ी एक्सयूवी चोरी हो चुकी थी। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे में जब देखा गया तो पता लगा कि एक बोलेरो में सवार चोर घर के समीप पहुंचे, जिसमें एक व्यक्ति उनके वाहन के पास पहुंचा और लॉक तोड़कर कुछ मिनट के भीतर ही वाहन को स्टार्ट कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


मामला दर्ज कर जांच शुरू
इस पूरे घटनाक्रम के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शहर के जयस्तंभ चौराहे में लगे कैमरे में देखा तो वाहन दिखाई दिया, लेकिन उसके बाद वाहन का पता नहीं चल पाया। घटना के बाद पुलिस के रात्रि गश्ती के साथ-साथ पेट्रोलिंग पर भी अब सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed