फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Woman dies of food poisoning in Byahari, husband and father-in-law fall ill

दावत ने ली जान: पार्टी के बाद बिगड़ी परिवार की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत, पति-ससुर गंभीर

Fri, 24 Jan 2025 11:06 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 24 Jan 2025 11:06 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के छतौनी गांव में पार्टी में खाना खाने के बाद एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और ससुर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Shahdol News: Woman dies of food poisoning in Byahari, husband and father-in-law fall ill
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना

विस्तार

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के छतौनी गांव में पारिवारिक कार्यक्रम के बाद फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। कार्यक्रम से लौटने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और ससुर की हालत गंभीर है। तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार के अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग सभी को अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। बाकी लोगों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ब्यौहारी के छतौनी गांव के रहने वाले विक्रम सिंह के भाई के यहां कथा का कार्यक्रम था। विक्रम सिंह एवं उनकी पत्नी अंजू सिंह तथा विक्रम के पिता पहुंचे और खाना खाने के बाद रात में अपने घर लौट गए। विक्रम के भाई का घर उसी मोहल्ले में है। रात में घर में सोते हुए अचानक अंजू सिंह एवं पति विक्रम सिंह एवं महिला के ससुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद घर में मौजूद अन्य सदस्य एवं आस पड़ोस के लोग तीनों को सिविल अस्पताल ले गए, जहां रास्ते में अंजू सिंह की मौत हो गई। पति विक्रम एवं महिला के ससुर की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका उपचार सिविल अस्पताल ब्यौहारी में किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अंजू सिंह की मौत हो गई है। पुलिस को परिवार के लोगों ने बयान दिया है, जिसमें यह बात आई है कि विक्रम सिंह के भाई के घर कथा का कार्यक्रम था। वहां से तीनों लोग खाना खाकर घर लौटे थे। ससके बाद से ही इन्हें दिक्कत शुरू हो गई। महिला की मौत की जानकारी पुलिस को अस्पताली तहरीर से मिली। मामले पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करवाया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट हो सकेगा। उप निरीक्षक मोहन पड़वार से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने पुलिस को बताया है कि फूट प्वाइजनिंग की वजह से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed