फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   What happened after Mohan Yadav became CM that this bungalow of Shahdol came in headlines

Shahdol: मोहन यादव के CM बनने के बाद ऐसा क्या हुआ कि सुर्खियों में आ गया शहडोल का यह बंगला, जानें सच्चाई

Fri, 22 Dec 2023 01:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 22 Dec 2023 01:54 PM IST
सार

हाउसिंग बोर्ड के सहायक यंत्री आरपी वर्मा का कहना है, जर्जर भवन के मरम्मत कराने का निर्देश अधिकरियों ने दिया था। भवन का मरम्मत कार्य कराया जा रहा था।

विज्ञापन
What happened after Mohan Yadav became CM that this bungalow of Shahdol came in headlines
सुर्खियों में शहडोल का यह बंगला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल में तैनात सहायक प्रोफेसर डा. प्रज्ञा यादव सीएम मोहन यादव की रिश्तेदार हैं, जिसके बाद उन्हें जो बंगला आवंटित हुआ था, वह पूरी तरीके से जर्जर था। अब उसकी मरम्मत कार्य के लिए अधिकारियों ने बंगले को चमकाने के निर्देश दे दिए हैं और कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग ने तत्काल उनको आवंटित बंगले को चमकाने के निर्देश दे दिए। जल्दी इतनी दिखाई गई कि सुधार कार्य शुरू करने के पहले इस्टीमेट बनाने तक का इंतजार नहीं किया गया।आनन- फानन में इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि, प्रोफेसर प्रज्ञा यादव को यह बंगला इसी साल अगस्त में आवंटित कर दिया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय शहडोल में तैनात सहायक प्रोफेसर डा. प्रज्ञा यादव के रहने के लिए इस उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित शहीद पार्क के ठीक सामने बना आवास स्वीकृत कर तत्काल इस बंगले को चमकाने के निर्देश दे दिए। जल्दी इतनी दिखाई गई कि सुधार कार्य शुरू करने के पहले इस्टीमेट बनाने तक का इंतजार नहीं किया गया। आनन-फानन में इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। आवश्यक तोड़-फोड़ और रंगरोगन का काम शुरू हो चुका है। प्रयास यह है कि जितनी जल्दी हो सके, इस मकान को चकाचक कर दिया जाए।

यह भी बता दें कि विश्वविद्यालय में डा. प्रज्ञा यादव की नियुक्ति डा. मोहन यादव के उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुई थी। मुख्यमंत्री बनते ही प्रोफेसर भतीजी के भवन की मरम्मत शुरू होने पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड के सहायक यंत्री आरपी वर्मा का कहना है कि जर्जर भवन के मरम्मत कराने का निर्देश अधिकरियों ने दिया था, जिसका मरम्मत कार्य कराया जा रहा था। जिसके बाद अधिकरियों ने कार्य बंद करने का निर्देश दिया है तो काम बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed