{"_id":"641c4877bc3f415c7709d512","slug":"villagers-demonstrated-on-the-road-regarding-problem-of-electricity-and-water-in-shahdol-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन लो सरकार! छह महीने से बिजली-पानी के लिए तरस रहे लोग, सब्र का बांध टूटा तो सड़कों पर उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन लो सरकार! छह महीने से बिजली-पानी के लिए तरस रहे लोग, सब्र का बांध टूटा तो सड़कों पर उतरे ग्रामीण
Thu, 23 Mar 2023 06:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 23 Mar 2023 06:09 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के गांव में ग्रामीण बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार प्रशासन स्तर के अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
बिजली-पानी के लिए तरस रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले में ऐसा भी क्षेत्र है, जहां आजादी के 75 बरस बाद भी लोग बिजली-पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। एक दो नहीं दर्जनों बार प्रशासन तक इस समस्या को पहुंचाने के बाद भी जब इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो आज वहां के वाशिंदों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम सरसी में कई महीनों से ग्रामीण बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन इस समस्या पर अभी तक ग्राम पंचायत सचिव और सरपंच ने ध्यान नहीं दिया। वहीं, जनपद पंचायत सीईओ भी ध्यान नहीं दे रहे, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया, ग्राम पंचायत सरसी में बिजली और पानी की समस्या पिछले छह महीने से बनी हुई है। लेकिन इसका आज तक निराकरण नहीं किया गया। ग्रामवासियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है, जिसके बाद एकजुट होकर ग्रामीणों ने रोड जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
