फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Two Men Accused of Threatening Medical College Guard with Knife, Detained After Morning Police Visit

शहडोल: गुटखा थूकने के विवाद में मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मी पर ताना चाकू, पुलिस ने शिकंजे में लिया

Tue, 13 Oct 2026 12:04 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2026 12:04 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज में गुटखा थूकने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर आईसीयू के पास तैनात गार्ड को चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप है। सुबह सोहागपुर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Shahdol: Two Men Accused of Threatening Medical College Guard with Knife, Detained After Morning Police Visit
दो युवकों को गार्ड ने पकड़ा

विस्तार

मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड के पास रात में ड्यूटी कर रहे सुरक्षाकर्मी को दो युवकों द्वारा चाकू दिखाकर डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। गुटखा थूकने से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने कथित तौर पर चाकू निकालकर गार्ड को धमकाया। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़कर गार्ड रूम में बंद कर दिया और डायल 112 को सूचना दी। हालांकि आरोप है कि रात में पहुंची पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लिए बिना लौट गई। मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की जानकारी पर सोहागपुर पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के आईसीयू के पास सुरक्षाकर्मी शारदा प्रसाद रात में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक अपनी दो महिला मित्रों के साथ वहां बैठे दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि युवकों की महिला मित्रों के परिजन अस्पताल में भर्ती थे। गार्ड ने युवकों से वहां बैठने के संबंध में पूछताछ की। इसी दौरान युवकों ने गुटखा थूक दिया। गार्ड ने जब इस पर आपत्ति जताई तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर सुरक्षाकर्मी को धमकाया।
विज्ञापन


स्थिति बिगड़ने पर शारदा प्रसाद ने अपने अन्य साथी सुरक्षाकर्मियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों युवकों को पकड़कर गार्ड रूम में बंद कर दिया गया। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक रात में पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दोनों युवकों को अपने साथ नहीं ले गई और उन्हें कथित तौर पर बाद में थाने की पुलिस के आने की बात कहकर वहीं छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस
मंगलवार सुबह मामले की जानकारी अस्पताल अधीक्षक डॉ नागेंद्र सिंह और डॉ. विक्रांत कबीरपंथी और अन्य अधिकारियों को मिली। इसके बाद अधिकारियों ने सोहागपुर थाना प्रभारी से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर थाना स्टाफ मेडिकल कॉलेज पहुंचा और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों युवक सोहागपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


थाना प्रभारी सोहागपुर आर पी रावत ने बताया कि सूचना पर स्टाफ भेजा गया है अगर रात्रि में डायल 112 मौके पर पहुंची थी तो दोनों युवकों को हिरासत में लेना था, अगर उन्होंने हिरासत में नहीं लिया तो यह गलत है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed