फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two youths died in a road accident, two serious incidents in Devlaund police station area

Shahdol News: दो सड़क हादसों में दो बाइक सवार युवकों की मौत, दो घायल, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

Sun, 09 Mar 2025 02:46 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 09 Mar 2025 02:46 PM IST
सार

शहडोल के देवलौंद थाना प्रभारी डीके दहिया ने बताया कि दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हुई है और दो घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two youths died in a road accident, two serious incidents in Devlaund police station area
सड़क पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : credit

विस्तार

शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी घटना में बोलेरो वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पहली घटना: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक
यह घटना देवलौंद के बुढ़वा गांव की है, जहां बाइक सवार तीन युवक अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन


दूसरी घटना: बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला
दूसरी घटना में 25 वर्षीय राम रहीम यादव की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, युवक मोटरसाइकिल से अपने घर सहरगढ़ जा रहा था। इसी दौरान शहडोल-रीवा मार्ग पर चंडी माता मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों का चल रहा इलाज
देवलौंद थाना प्रभारी डी.के. दहिया ने बताया कि दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हुई है और दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों ही मामलों में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed