{"_id":"65857861856433e15f0565aa","slug":"two-year-old-innocent-dies-due-to-drowning-in-water-tank-in-shahdol-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरा दो साल का मासूम, डूबने से मौत, किचन में रखी थी स्टील की टंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरा दो साल का मासूम, डूबने से मौत, किचन में रखी थी स्टील की टंकी
Fri, 22 Dec 2023 05:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 22 Dec 2023 05:22 PM IST
सार
पिता घर से बाहर थे और मां घर के कामों पर लगी थी। इसी दौरान मासूम घर में खेलते-खेलते किचन में रखी स्टील की पानी की टंकी में झांकने लगा और उसी में गिर गया।
विज्ञापन
हादसे में मासूम की मौत।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में बनी स्टील की पानी की टंकी में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। मां घर के कामों पर लगी थी, पिता घर पर नहीं थे। इस दौरान बच्चा खेलते-खेलते स्टील की पानी टंकी तक पहुंचा और झांकते हुए पानी टंकी में मासूम गिर गया और पानी में डूबने से मासूम की मौत हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाना क्षेत्र के कुदरी गांव का रहने बाला दो वर्षीय दिव्यांस बैगा पिता शीशकरण बैगा की इस घटना में मौत हुई है। थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि मासूम दो वर्ष का है। पिता घर से बाहर थे और मां घर के कामों पर लगी थी। इसी दौरान मासूम घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते किचन में रखी स्टील की पानी की टंकी में वह झांकने लगा और झांकते वक्त मासूम उस पानी टंकी में ही जा गिरा। मां जब काम से फुर्सत हुई और पिता घर लौटे तब जाकर मासूम को ढूंढना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
काफी देर तलासने के बाद मासूम कहीं भी दिखाई नहीं दिया। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और घर के आसपास मासूम को ढूंढने लगे। तभी घर के अंदर किचन में स्टील की टंकी पर पानी भरा हुआ था। जिस पर मासूम का शव को परिजनों ने देख आनन-फानन में परिजन मासूम के शव को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी पुलिस को लगी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है, जो भी घटना सुन रहा है वह परिवार से मिलने पहुंचे उनके दुख को बांटने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
