फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol Run Away Girls Held From Bus Stand, Shahdol Crime News Update, MP crime News

Shahdol News: छात्रावास की दीवार कूदकर भागी दो छात्राएं, कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड से पकड़ा

Mon, 08 Jul 2024 11:58 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 08 Jul 2024 11:58 AM IST
सार

शहडोल में छात्रावास से दो छात्राएं दीवार फांदकर भाग गई। रविवार शाम को गणना में जानकारी मिलते ही पुलिस को सक्रिय किया गया। पुलिस ने दोनों छात्राओं को बस स्टैंड से बरामद किया है। 

विज्ञापन
Shahdol Run Away Girls Held From Bus Stand, Shahdol Crime News Update, MP crime News
शहडोल में छात्रावास से भागी दो छात्राओं को पुलिस ने बस स्टैंड से बरामद किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में छात्रावास से कक्षा छह की दो छात्राएं दीवार फांदकर भाग गई। कोतवाली थाना पुलिस ने बस स्टैंड से उन्हें बरामद कर छात्रावास अधीक्षक के सुपुर्द किया है। छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में उन्हें अच्छा भोजन नहीं मिलता है। इससे परेशान होकर वह घर जा रही थी। 

विज्ञापन


बस स्टैंड पर पुलिस के साथ मीडियाकर्मी भी पहुंचे थे। इस दौरान छात्राओं ने छात्रावास प्रबंधन को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। कस्तुरबा गांधी छात्रावास की अधीक्षक सुधा मिश्रा ने बताया कि तीन दिन पहले ही कक्षा छह की दो छात्राओं का दाखिला हुआ था। दोनों कुछ दिन पहले ही यहां आई थी। दोनों छात्राएं अनूपपुर जिले के राजेन्द्र ग्राम की है। परिजनों की याद आने पर दोनों भावुक हो गई थी। उन्होंने घर जाने का मन बना लिया था। रविवार को जब छात्रावास में अन्य छात्राओं के परिजन अपने-अपने बच्चों से मिलने पहुंचे, तब इसका फायदा उठाते हुए दोनों ने पहले अपना पेटी को बाहर निकाला। फिर दीवार फांदकर बाहर निकल गईं। दोनों घर जाने के लिए शाम को बस स्टैंड पहुंची। एक छात्रा रो रही थी। इसी दौरान स्टैंड पर तैनात पुलिसकर्मी की नजर उन पर पड़ी। उसने बालिकाओं से सारी जानकारी ली और कोतवाली थाने को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि शाम को छात्रावास में छात्राओं की गणना हो रही थी। इसी दौरान पता लगा कि दो छात्रा गायब हैं। अधीक्षक ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने इससे पहले ही दोनों छात्रों को बस स्टैंड से बरामद कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed