{"_id":"66ae269595492d152e0a70f5","slug":"two-died-in-two-separate-incidents-the-incident-took-place-in-khairaha-police-station-area-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1959261-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत, खैरहा थाना क्षेत्र में हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत, खैरहा थाना क्षेत्र में हुई घटना
Sat, 03 Aug 2024 08:26 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 08:26 PM IST
सार
खैरहा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है। 12 वर्षीय किशोरी को जहरीले सर्प ने काट लिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है। वहीं, अधेड़ की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है। 12 वर्षीय किशोरी को जहरीले सर्प ने काट लिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है। वहीं, अधेड़ की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि करकटी गांव में जहरीले सर्प के काटने से 12 वर्ष के किशोरी की मौत हुई है। बताया गया कि साक्षी चौधरी खेत गए हुई थी। तभी उसे रास्ते में जहरीले सर्प ने काट लिया।
विज्ञापन
जानकारी के बाद परिजन उसे लेकर बुढार अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। शनिवार की शाम पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी घटना में करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हुई है। खैरहा थाना क्षेत्र के धमनी कला गांव में करंट लगने से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि धमनी कला निवासी भरत मिश्रा के घर में अचानक बिजली बंद हो गई, जिसे सुधारने के लिए वह बिजली के मीटर के पास से तार को हिला कर देख रहे थे। तभी भरत को तेज करंट लगा। घर में मौजूद परिजन जब तक समझ पाए, जब तक अधेड़ की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
जानकारी लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अस्पताल अधेड़ को लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों पर शनिवार को मर्ग कायम करते हुए दोनों के शव का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
