{"_id":"66961b8d82a6eb3323025fcd","slug":"tractor-seized-while-illegally-transporting-sand-owner-of-tractor-was-moving-ahead-of-motorcycle-arrested-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1896529-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, बाइक से आगे आगे चल रहा मालिक भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, बाइक से आगे आगे चल रहा मालिक भी गिरफ्तार
Tue, 16 Jul 2024 01:07 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने टैक्टर जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
शहडोल जिले की ब्यौहारी थाना पुलिस ने रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। वहीं, बाइक से ट्रैक्टर की पायलटिंग कर रहे मालिक को भी गिरफ्तार कर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि बनसुकली चौराहे के पास से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया साथ ही चालक बृजभान कोल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर कार्रवाई की तब उसका मालिक अजय गर्ग बाइक से ट्रैक्टर की पायलटिंग कर रहा था, पुलिस को देखकर वह घबरा गया और बाइक छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके मालिक की बाइक को मौके से जब्त किया और फिर ट्रैक्टर मालिक को तलाश कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बारछ सोन नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था, तभी मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस बनसुकली चौराहे पर पहुंची और रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक बृजभान और मालिक अजय गर्ग के खिलार्फ खनिज अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
