फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tractor seized while illegally transporting sand

Shahdol News: रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, बाइक से आगे आगे चल रहा मालिक भी गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2024 01:07 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 16 Jul 2024 01:07 PM IST
विज्ञापन
Tractor seized while illegally transporting sand
पुलिस ने टैक्टर जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

शहडोल जिले की ब्यौहारी थाना पुलिस ने रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। वहीं, बाइक से ट्रैक्टर की पायलटिंग कर रहे मालिक को भी गिरफ्तार कर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि बनसुकली चौराहे के पास से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया साथ ही चालक बृजभान कोल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर कार्रवाई की तब उसका मालिक अजय गर्ग बाइक  से ट्रैक्टर की पायलटिंग कर रहा था, पुलिस को देखकर वह घबरा गया और बाइक छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके मालिक की बाइक को मौके से जब्त किया और फिर ट्रैक्टर मालिक को तलाश कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बारछ सोन नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था, तभी मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस बनसुकली चौराहे पर पहुंची और रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक बृजभान और मालिक अजय गर्ग के खिलार्फ खनिज अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed