{"_id":"6a87d15a8e126e99ba03c1e6","slug":"torrential-rain-disrupts-normal-life-in-shahdol-banas-river-in-spate-collector-issues-advisory-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4634475-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल में बारिश का तांडव: 10 घंटे से लगातार तेज बरसात, बनास नदी उफान पर; पुल के ऊपर बहा पानी, मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल में बारिश का तांडव: 10 घंटे से लगातार तेज बरसात, बनास नदी उफान पर; पुल के ऊपर बहा पानी, मार्ग बंद
Fri, 21 Aug 2026 10:11 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:11 AM IST
सार
शहडोल जिले में पिछले करीब 10 घंटे से तेज बारिश जारी है। बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों में उफान की स्थिति बनी हुई है। बनास नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पुल के ऊपर से पानी बहने लगा, जिसके चलते मार्ग को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
खेतों में भरा पानी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शहडोल जिले में पिछले करीब 10 घंटे से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जबकि नदी-नाले उफान पर हैं। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम दिखाई दे रही है। बारिश से बचने के लिए कई लोग हाईवे पर बने ब्रिज के नीचे खड़े नजर आए। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने जिलेवासियों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।
बनास नदी का जलस्तर बढ़ा
देवलोंद से सीधी और ब्यौहारी को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित बनास नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरुवार को पुल के ऊपर से पानी बहने लगा था। इसके बाद एहतियात के तौर पर मार्ग को बंद कर दिया गया। पुलिस अब भी मौके पर तैनात है और लोगों को पुल पार करने से रोक रही है। लगातार बारिश से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भर गया है। कई स्थानों पर फसलें पानी में डूब गई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, सीधी थाना क्षेत्र में बनास नदी में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि तेज बहाव के कारण शव किसी दूसरे स्थान से बहकर यहां पहुंचा होगा। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है।
इधर, बारिश के कारण सिंहपुर से खैरहा को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित स्थानीय नाला भी उफान पर है। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट रखा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP में बारिश का ‘रौद्र रूप’: उफान पर नर्मदा-मंदाकिनी, 16 जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट
कलेक्टर की एडवाइजरी
कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने जिलेवासियों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। नागरिक सावधानी बरतें और अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। जिले में अब तक कुल 739.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में कम है। पिछले वर्ष 20 अगस्त तक जिले में 816.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।