फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shahdol illegal sand mining three vehicles seized forest department police action

Shahdol News: अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वन विभाग व पुलिस ने तीन वाहन किए जब्त

Wed, 18 Jun 2025 12:21 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 18 Jun 2025 12:21 PM IST
सार

जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए गए संयुक्त अभियान में वन विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान तीन वाहन जब्त किए गए। यह कार्रवाई वन संरक्षक अजय कुमार पाण्डेय और दक्षिण शहडोल की वन अधिकारी श्रद्धा पन्द्रे के नेतृत्व में की गई।






विज्ञापन
shahdol illegal sand mining three vehicles seized forest department police action
वाहनों को जब्त किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ संयुक्त अभियान में वन विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई वन संरक्षक अजय कुमार पाण्डेय और दक्षिण शहडोल वनमंडलाधिकारी श्रद्धा पन्द्रे के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन


वन विभाग की पहली कार्रवाई गोहपारू वन परिक्षेत्र में की गई, जहां एक ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहा था। वन अमले को देखकर चालक मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं थी और उसमें अवैध रूप से रेत भरी हुई थी। वाहन को जब्त कर गोहपारू वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया है।
विज्ञापन


दूसरी कार्रवाई में वन विभाग को शहडोल क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। बाणगंगा पेट्रोल पंप के पास एक वाहन को रोका गया। चालक ने रॉयल्टी पर्ची तो दिखाई, लेकिन जांच में वाहन का चेसिस नंबर अलग पाया गया। विभाग ने वाहन को जब्त कर नरसरहा डिपो में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  नाबालिग भांजी से दुष्कर्म करने वाले मामा को आजीवन कारावास, 50 हजार रुपये जुर्माना भी

तीसरी कार्रवाई जैतपुर थाना पुलिस ने की। पुलिस को कुनुक नदी से अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख ट्रैक्टर चालक भाग गया। पुलिस ने रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और वाहन मालिक व चालक की तलाश जारी है। वन विभाग और पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार पर सख्त संदेश देने वाली मानी जा रही है। विभागीय अधिकारी लगातार गश्त और निगरानी बढ़ा रहे हैं ताकि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध दोहन पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed