{"_id":"6a0c5e3bffbaf0de23071ccf","slug":"thieves-enter-house-after-spraying-intoxicating-liquid-in-cooler-steal-over-rs-70-lakh-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4299438-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: कुलर में नशीला स्प्रे कर घर में घुसे चोर, 70 लाख से अधिक के जेवर और नगदी ले उड़े; अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: कुलर में नशीला स्प्रे कर घर में घुसे चोर, 70 लाख से अधिक के जेवर और नगदी ले उड़े; अफरातफरी
Tue, 19 May 2026 06:37 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 06:37 PM IST
सार
जैतपुर थाना क्षेत्र के कोटरी गांव में हुई बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बदमाशों ने रिटायर शिक्षक जगदीश प्रसाद बारी के घर को निशाना बनाते हुए करीब 70 लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद घर में बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के कोटरी गांव में हुई बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बदमाशों ने रिटायर शिक्षक जगदीश प्रसाद बारी के घर को निशाना बनाते हुए करीब 70 लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी में करीब 28 तोला सोना, 9 किलो चांदी के जेवर और कुछ नकद रकम शामिल बताई जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार का आरोप है कि बदमाशों ने घर के बाहर लगे कुलर में किसी नशीले पदार्थ का स्प्रे किया था, जिससे रात में घर के सभी सदस्य गहरी नींद या बेहोशी जैसी हालत में चले गए। इसके बाद आरोपी बेखौफ होकर घर के अंदर घुसे और अलमारी व पेटियों में रखे जेवरात चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पढ़ें: कान्हा में फिर मिला युवा नर बाघ का शव, लगातार हो रही मौतों से टाइगर रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में
विज्ञापन
बताया गया कि घटना वाली रात परिवार ने पोते का जन्मदिन मनाया था और देर रात सभी लोग सो गए थे। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो उनकी तबीयत सामान्य नहीं थी। घर के दरवाजे बाहर से बंद मिले और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजे खुलवाए गए, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई।
पीड़ित के पुत्र ने बताया कि उनकी दो भाभियों और मां के गहने चोरी हुए हैं। परिवार के सदस्य सुबह उठने के बाद भी पूरी तरह होश में नहीं थे। सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि चोरी की बड़ी घटना हुई है। पुराने जेवर होने के कारण वास्तविक कीमत का आकलन बिल मिलने के बाद ही हो सकेगा। एसडीओपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है।
