फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Series of Tiger Deaths Continues at Kanha Tiger Reserve 9th Death in One and a Half Months

MP: कान्हा में फिर मिला युवा नर बाघ का शव, लगातार हो रही मौतों से टाइगर रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में

Tue, 19 May 2026 05:47 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 05:47 PM IST
सार

MP: कान्हा टाइगर रिजर्व में मंगलवार को एक युवा नर बाघ मृत मिला। डेढ़ माह में यह नौवीं बाघ मौत है। पोस्टमार्टम में चोट और फेफड़ों में संक्रमण की पुष्टि हुई। लगातार हो रही मौतों से टाइगर रिजर्व की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
MP: Series of Tiger Deaths Continues at Kanha Tiger Reserve 9th Death in One and a Half Months
फिर बाघ की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की परिक्षेत्र की मोहगांव बीट में मंगलवार सुबह एक युवा नर बाघ मृत अवस्था में मिला। पिछले डेढ़ माह में कान्हा टाइगर रिजर्व में यह नौवीं बाघ मौत है। लगातार हो रही मौतों से टाइगर रिजर्व की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन

एसडीओ रंजन पांडे के अनुसार, मोहगांव बीट में एक बाघ के घायल और अस्वस्थ अवस्था में देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद क्षेत्र में बाघ अनुश्रवण अभियान चलाया गया। गश्ती दल को इसी दौरान बाघ मृत अवस्था में मिला। मृत बाघ की उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें:  भाई को फोन कर बोली 'बचा लो', आधे घंटे बाद मिला शव; इंस्टा पर 10 हजार फॉलोअर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

एनटीसीए के निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत पूरे क्षेत्र को सुरक्षित किया गया और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बाघ का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक रिपोर्ट में शरीर पर चोट और फेफड़ों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद अधिकारियों और संबंधित सदस्यों की मौजूदगी में बाघ का अंतिम संस्कार किया गया। बिसरा सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

गौरतलब है कि 5 अप्रैल से अब तक कान्हा टाइगर रिजर्व में 9 बाघों की मौत हो चुकी है। 5 अप्रैल को सरही रेंज में एक बाघिन मृत मिली थी। इसके बाद 21 से 29 अप्रैल के बीच एक बाघिन और उसके चार शावकों की मौत हुई। वहीं 24 अप्रैल को मंडला-बालाघाट सीमा के सरगी क्षेत्र और 4 मई को किसली क्षेत्र में भी एक-एक बाघ मृत पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed