{"_id":"6688e03095a9987fc806dfee","slug":"theft-of-lakhs-by-breaking-the-lock-of-the-house-in-jamodi-village-police-reached-the-spot-and-is-investigating-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1864557-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
Sat, 06 Jul 2024 05:29 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:29 PM IST
सार
ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि जमोड़ी गांव में एक घर से 5 तोला सोना और करीब 20 हजार रुपयों की चोरी हुई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चोरों ने घर के बाहर लाकर फेंका सूटकेस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जमोड़ी गांव में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। शनिवार सुबह परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र सिंह के घर जमोड़ी में यह चोरी की वारदात हुई है। बीती रात परिवार के लोग घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। इस दौरान चोर उस कमरे में घुसे जहां नगदी और सोने चांदी के जेवरात रखे हुए थे। इसके बाद उन्होंने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिस सूटकेस में सोने चांदी के जेवरात और नगदी रुपए रखे थे, चोर उसे उठाकर घर से बाहर खेत में ले गए और फिर कीमती माल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सुबह परिवार के लोग उठे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और ताला टूटा है। बाहर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और सूटकेस भी खेत में पड़ा मिला, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार 5 तोला सोना और लगभग 20 हजार रुपयों की चोरी हुई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
