{"_id":"657aa57690fd939bc505d0a5","slug":"theft-in-bank-and-jewelery-shop-of-shahdol-s-heera-market-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: हीरा मार्केट के चौकीदार को बंधक बनाकर बैंक और ज्वैलरी शॉप में घुसे चोर, बैंक की तिजोरी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: हीरा मार्केट के चौकीदार को बंधक बनाकर बैंक और ज्वैलरी शॉप में घुसे चोर, बैंक की तिजोरी सुरक्षित
Thu, 14 Dec 2023 12:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:19 PM IST
सार
बैंक का सायरन बजने के बाद भी तोड़फोड़ करने में लगे रहे चोर। मार्केट और दुकानों के पहले ही काट दिए थे सीसीटीवी कैमरे के तार। जांच में जुटी पुलिस।
विज्ञापन
हीरा मार्केट में ग्रामीण बैंक की शाखा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जैतपुर थाना क्षेत्र के रसमोहनी गांव में बैंक और दो अन्य दुकानों के ताला तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने एक चौकीदार को भी बंधक बना लिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वारदात हीरा मार्केट में हुई है। वहां मौजूद चौकीदार को चोरों ने बंधक बना लिया था। बैंक और दुकानों से कितने की चोरी हुई है, अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। मौके पर बैंक प्रबंधन के कर्मचारी और जैतपुर पुलिस मौजूद हैं। चोरों ने हीरा मार्केट में पीछे की तरफ से आकर इस घटना को अंजाम दिया है। वहां चौकीदारी कर रहे बबला को चोरों ने बंधक बना लिया। बबला ने बताया कि मैं मार्केट में ही सो रहा था। पीछे से दो लोग मेरे पास आए और मेरी आंख बंद कराकर मेरे मुंह को रजाई से ढक दिया। तौलिए से मेरा मुंह बांध दिया।
विज्ञापन
बबला ने बताया कि चोरों ने मुझे बंधक बनाकर अपने पास बैठा लिया था। मेरी आंख बंद थी लेकिन मुझे शटर से ताला तोड़ने की आवाज आ रही थी। वो लगातार तोड़फोड़ करते रहे और 2 लोग मुझे बंधक बनाकर अपने पास बैठाए रहे। घटना होने के बाद वो लोग मौके से भाग गए। बबला के अनुसार अज्ञात चोर जब हीरा मार्केट आए तब बिजली गुल थी। इस कारण ज्यादा कुछ समझ नहीं आया। जब वो लोग बैंक के अंदर गए होंगे तो पुलिस की गाड़ी जैसा सायरन भी बजने लगा। इसके बाद भी वो लोग नहीं रुके और तोड़फोड़ करते रहे।
विज्ञापन
मार्केट में लगे सीसीटीवी कनेक्शन काटे
रसमोहनी गांव के हीरा मार्केट में स्थित मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक सहित जितने भी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगे थे चोरों ने सुनियोजित तरीके से पहले उन्हें काटा। सुबह जब पुलिस मौके पर आई तो उन्हें सीसीटीवी के कनेक्शन कटे मिले हैं।
थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण बैंक और विनीत ज्वेलर्स की तिजोरी सुरक्षित है। चोर उसे अपना निशाना नहीं बना पाए इसके अलावा और सराफा दुकान से कितनी की चोरी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
