{"_id":"680489fed641d28bc307a43c","slug":"the-wedding-procession-was-to-come-in-may-as-soon-as-the-marriage-was-fixed-the-girl-started-feeling-stressed-and-committed-suicide-by-hanging-herself-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2854182-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: अगले महीने आनी थी बारात, युवती ने फांसी लगाकर दी जान, शादी तय होने के बाद से तनाव में थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: अगले महीने आनी थी बारात, युवती ने फांसी लगाकर दी जान, शादी तय होने के बाद से तनाव में थी
Sun, 20 Apr 2025 06:55 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 06:55 PM IST
सार
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती के बिना मर्जी के ही परिवार ने उसके विवाह तय किया था, जिस कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
जैतपुर थाना क्षेत्र का मामला।
विस्तार
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का विवाह हाल ही में तय हुआ था, अगले महीने मई में बारात आने वाली थी। इससे पहले युवती ने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि युवती विवाह को लेकर युवती काफी तनाव में थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: तिरुपति के लड्डुओं में ग्वालियर की मिलावट, CBI ने दाल बाजार के तेल और घी कारोबारियों को किया तलब
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि विवाह को लेकर युवती तनाव में चल रही थी। बीती रात वह काफी परेशान थी, जिसे लेकर वह रोई भी थी। परिवार के सदस्यों ने उसे समझाने था। इसके बाद सब सोने चले गए। सुबह परिवार के सदस्य जागे तो उन्होंने युवती को उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकते देखा। वहीं, पड़ोसी के अनुसार वह हमेशा खुश रहने वाली लड़की थी, लेकिन शादी तय होने के बाद से वह बदल गई थी। हम सब उसके इस कदम से हैरान हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:पांच साल के मासूम पर गिरी निर्माणाधीन मकान की दीवार, दबने से मौत
वहीं, स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि युवती के बिना मर्जी के ही परिवार ने उसके विवाह तय किया था, जिस कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार से जानकारी एकत्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
