फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The priest of the temple had a dream so he did the digging found the statue of Lord Vishnu

Shahdol News: मंदिर के पुजारी को आया सपना तो कर दी खुदाई, मिली भगवान विष्णु की प्रतिमा; गांव में खुशी का माहौल

Sun, 10 Nov 2024 11:55 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 11:55 AM IST
सार

Shahdol: गांव में स्थित काली मंदिर में लोगों की काफी आस्था है, लोग दूर दराज से यहां पहुंचते हैं और दर्शन लाभ उठाते हैं। यहीं पर अब खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की प्रतिमा मिलने से गांव में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
The priest of the temple had a dream so he did the digging found the statue of Lord Vishnu
खुदाई में मिली विष्णु भगवान की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के सिंहपुर क्षेत्र के ग्राम बमुरा में वर्षों पुराने काली मंदिर के पास खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की प्रतिमा मिलने से गांव में खुशी का माहौल है। बताया जाता है कि मंदिर के पुजारी को सपना आया था की मंदिर के समीप भगवान की प्रतिमा मौजूद है जिसे खुद निकाल लिया जाए।
विज्ञापन


सिंहपुर क्षेत्र के ग्राम बमुरा में वर्षों पुराने काली मंदिर के समीप खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की प्रतिमा निकली है। भगवान की प्रतिमा निकलने की खबर जैसे ही गांव व आसपास के लोगों को लगी तो दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचना शुरू हो गए। मंदिर में पूजा पाठ के साथ ही भजन कीर्तन का आयोजन शुरू हो गया।
विज्ञापन


बमुरा निवासी राघवेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि कुछ दिनों पहले मंदिर के पुजारी छोटेलाल कोल को सपना आया था, जिसमें मंदिर के समीप भगवान की प्रतिमा होना देखा गया था। इसके पहले भी गांव के लोगों को सपने में मंदिर के पास जमीन के अंदर प्रतिमा होना देखा गया था। जब मंदिर के पुजारी को यह सपना आया तो उन्होंने अकेले ही खुदाई शुरू की तो भगवान विष्णु की प्रतिमा निकली। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिमा को मंदिर के सामने परिसर में रखकर पूजा पाठ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक दशक पहले मंदिर में एक संत आए थे, उन्होंने भी मंदिर के आसपास जमीन में भगवान की प्रतिमा होना बताया था। गांव में स्थित काली मंदिर में लोगों की काफी आस्था है। लोग दूर दराज से यहां पहुंचते हैं और दर्शन लाभ उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed