{"_id":"6430d383f187bcb9ef0a4949","slug":"the-person-who-went-to-wash-his-hands-in-the-pond-died-due-to-drowning-in-deep-water-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: तालाब में हाथ धोना पड़ा महंगा, गहरे पानी में डूबने से अधेड़ की मौत, सीढ़ियों पर लगी काई से फिसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: तालाब में हाथ धोना पड़ा महंगा, गहरे पानी में डूबने से अधेड़ की मौत, सीढ़ियों पर लगी काई से फिसला
Sat, 08 Apr 2023 08:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 08 Apr 2023 08:54 AM IST
सार
शहडोल के मोहन राम तालाब में हाथ पैर धो रहे एक शख्स की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
तालाब में डूबने से शख्स की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल में एक अधेड़ को तालाब में हाथ धोना महंगा पड़ गया है, पैर फिसलनेकी वजह से वह गहरे पानी में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई है, घटना शुक्रवार दोपहर शहर के मोहन राम तालाब की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित मोहन राम तालाब में एक अधेड़ शुक्रवार की दोपहर तालाब पर बनी सीढ़ियों पर खड़े होकर हाथ पैर धो रहा था, इसी दौरान उसका पैर सीढ़ियों में लगी काई पर पढ़ा और फिसलकर वह गहरे पानी में गिर गया, वहां मौजूद महिलाएं घटना को देखकर चिल्लाने लगी महिलाओं की आवाज सुन आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे, जब तक उसे निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई सूचना लगते ही सहायक उपनिरीक्षक रजनीश तिवारी, प्रधान आरक्षक महेंद्र पाल शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे। तालाब में डूबे व्यक्ति को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सहायक उपनिरीक्षक रजनीश तिवारी ने बताया है कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, कोतवाली पुलिस ने मामले पर जांच शुरू कर दी है।